Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

इस साल हमने कई खास और प्यारे लोगों को खो दिया, जिन्होंने अपने काम से सभी के दिलों में जगह बनाई थी। रतन टाटा, मुनव्वर राना, शारदा सिन्हा और उस्ताद जाकिर हुसैन जैसे दिग्गज अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
December 28, 2024
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Year Ender 2024: साल 2024 यादों और उपलब्धियों के साथ-साथ कुछ बिछड़ने के दर्द भी लेकर आया। इस साल हमने राजनीति, कला, संगीत, खेल और साहित्य की कई दिग्गज हस्तियों को खो दिया। ये वे लोग थे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ी और हमें प्रेरित किया। आइए, जानते हैं उन 20 महान शख्सियतों के बारे में जिन्होंने इस साल हमें अलविदा कह दिया।

रतन टाटा (1937-2024)

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और टाटा ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

RELATED POSTS

Year Ender 2024

Year Ender 2024: सालभर की वो बड़ी घटनाएं, जिससे हिल गया था पूरा देश..जानें यहां

December 30, 2024

आचार्य विद्यासागर (1946-2024)

जैन संत आचार्य विद्यासागर का 18 फरवरी को महाप्रयाण हुआ। त्याग और तपस्या के प्रतीक आचार्य ने जीवनभर मानवता की सेवा की।

मुनव्वर राना (1952-2024)

शायरी की दुनिया के चमकते सितारे मुनव्वर राना का 14 जनवरी को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी शायरी हमेशा दिलों को छूती रहेगी।

शारदा सिन्हा (1952-2024

लोक गायकी की धरोहर शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को निधन हुआ। उनके छठ गीत हर घर में गूंजते रहेंगे और उनकी यादें लोगों के दिलों में बसेंगी।

रामोजी राव (1936-2024)

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक और मीडिया इंडस्ट्री के स्तंभ रामोजी राव ने 8 जून को 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

उस्ताद जाकिर हुसैन (1951-2024)

तबले के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन का 16 दिसंबर को अमेरिका में निधन हो गया। उन्होंने इस साल 3 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे।

पंकज उधास (1951-2024)

गजल के बेताज बादशाह पंकज उधास का 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में निधन हुआ। उनकी आवाज़ और गाने लोगों की यादों में अमर रहेंगे।

उस्ताद राशिद खान (1968-2024)

भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद राशिद खान ने 9 जनवरी को 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

श्याम बेनेगल (1934-2024)

मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को 90 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई यादगार फिल्में दीं।

अमीन सयानी (1932-2024)

रेडियो की दुनिया के सबसे चहेते आवाज़, अमीन सयानी का 20 फरवरी को 91 साल की उम्र में निधन हुआ। उनका अंदाज और आवाज़ रेडियो प्रेमियों को हमेशा याद रहेगा।

ओपी चौटाला (1935-2024)

हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे, 20 दिसंबर को निधन।

डॉ. मनमोहन सिंह(1932-2024)

डॉ. मनमोहन सिंह, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे, 27 दिसंबर 2024 को 91 साल की उम्र में निधन हो गए। उनके जाने से पूरे देश में दुख की लहर है। उन्हें आर्थिक सुधारों का पिता माना जाता है।

Tags: Famous Personalities Death 2024Indian Icons We LostYear Ender 2024
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Year Ender 2024

Year Ender 2024: सालभर की वो बड़ी घटनाएं, जिससे हिल गया था पूरा देश..जानें यहां

by Akhand Pratap Singh
December 30, 2024

Year Ender 2024: 2024 का साल देश के लिए कई दर्दनाक और हैरान करने वाली घटनाओं का गवाह बना। इस साल...

Next Post
सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

Ratan Tata’s philosophy and legacy

Birthday special : भारत का वह सबसे बड़ा कारोबारी ,जिसने कभी नहीं चुना सबसे अमीर बनने की राह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version