Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Year Ender 2024: सालभर की वो बड़ी घटनाएं, जिससे हिल गया था पूरा देश..जानें यहां

 2024 का साल देश के लिए कई दर्दनाक और हैरान करने वाली घटनाओं का गवाह बना। इस साल कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आई जो न केवल देशभर में चर्चा का केंद्र बनी रही बल्कि इनका असर सरकार और आम जनता दोनों पर गहरा पड़ा।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 30, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Year Ender 2024
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Year Ender 2024: 2024 का साल देश के लिए कई दर्दनाक और हैरान करने वाली घटनाओं का गवाह बना। इस साल कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आई जो न केवल देशभर में चर्चा का केंद्र बनी रही बल्कि इनका असर सरकार और आम जनता दोनों पर गहरा पड़ा। आइए आपको बताते है उन प्रमुख घटनाओं (Year Ender 2024) के बारे में जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

2024 की प्रमुख घटनाएं

कोलकाता रेप केस: 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया। देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए।

RELATED POSTS

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

December 28, 2024

वायनाड भूस्खलन: 30 जुलाई की रात केरल के वायनाड जिले में भयंकर भूस्खलन ने कहर बरपाया। इस त्रासदी में 231 लोगों की मौत की जानकारी मिली जबकि मरने वालों की संख्या 420 से ज्यादा बताई गई। इस आपदा ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई जिससे 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

बेंगलुरु हत्याकांड: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाले मामले में आरोपी ने अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शरीर के 59 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए। यह मामला 3 सितंबर (Year Ender 2024) को सामने आया जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

यह भी देखें: न्यू ईयर पार्टी में तारीफें बटोरने के लिए ये ड्रेसेस हैं परफेक्ट चॉइस

तिरुपति लड्डू विवाद: 18 सितंबर को तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल का आरोप लगा जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस मुद्दे ने मंदिर प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया और प्रसाद की पवित्रता पर बहस छेड़ दी।

रियासी आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 9 जून को आतंकियों ने एक बस पर हमला किया जो शिव खोरी से कटरा जा रही थी। इस हमले और बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की जान चली गई।

हाथरस भगदड़ कांड: 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक धार्मिक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई। सत्संग में भारी भीड़ और सुरक्षा इंतजामों की कमी इस हादसे का कारण बनी।

अब तक का सबसे गर्म साल: जलवायु परिवर्तन के प्रभाव ने 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल बना दिया। जुलाई और अगस्त में भीषण गर्मी ने भारत समेत पूरे विश्व को प्रभावित किया जिससे जीवन के हर क्षेत्र पर गहरा असर पड़ा।

Tags: Year Ender 2024
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

by Ahmed Naseem
December 28, 2024
0

Year Ender 2024: साल 2024 यादों और उपलब्धियों के साथ-साथ कुछ बिछड़ने के दर्द भी लेकर आया। इस साल हमने...

Next Post
Mika Singh

Mika Singh: मीका सिंह का फिल्म प्रोडक्शन बना बुरा सपना, बिपाशा-करण के ड्रामे ने किया परेशान, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा 

अंबानी फैमिली की न्यू ईयर पार्टी में सितारों का जमावड़ा, जामनगर में शाहरुख और सलमान का जलवा

अंबानी फैमिली की न्यू ईयर पार्टी में सितारों का जमावड़ा, जामनगर में शाहरुख और सलमान का जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version