Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गुजरात

Somnath Temple : 75 साल पूरे, सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, शिवाभिषेक और एयर शो बना आकर्षण का केंद्र

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-अर्चना की, शिवाभिषेक किया और सूर्यकिरण टीम के एयर शो ने समारोह को खास बना दिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 11, 2026
in गुजरात
Somnath Temple 75 Years Celebration
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Somnath Temple 75 Years Celebration:गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में सोमवार को एक भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर “सोमनाथ अमृत महोत्सव” मनाया गया। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की आस्था और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए स्वरूप में बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। अब उसके 75 साल पूरे होने पर यह विशेष आयोजन किया गया।

RELATED NEWS

Patna Scorpio Ganga Accident

पटना में गंगा में समाई स्कॉर्पियो, पति-पत्नी मदद की गुहार लगाते रहे, लोग वीडियो बना देखते रहे तमाशा

May 11, 2026
Somnath Amritparv 2026 Celebration

Somnath Amritparv : भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबेगा गुजरात, धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

May 11, 2026

पीएम मोदी ने किया शिवाभिषेक

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 2 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए मंदिर पहुंचे। रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। वैदिक मंत्रों के बीच मंदिर के शिखर पर 11 पवित्र तीर्थों के जल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक भी किया। मंदिर के ऊपर कलश स्थापित करने के लिए 90 मीटर ऊंची क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा के बाद समारोह को और भव्य बनाने के लिए चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर परिसर में फूल बरसाए गए। इस दौरान भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने करीब 15 मिनट तक शानदार एयर शो किया। आसमान में विमानों की कलाबाजियां देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित नजर आए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

इतिहास से जुड़ा खास साल

साल 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से बेहद खास माना जा रहा है। इतिहास के अनुसार, सन 1026 में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया था। उस घटना को भी इस साल पूरे 1000 साल हो रहे हैं। इसी कारण इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के गौरवशाली इतिहास और उसके पुनर्निर्माण की यात्रा को भी याद किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, संघर्ष और पुनर्जागरण की पहचान भी है। उन्होंने कहा कि देश अपनी परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

Tags: News1IndiaPM ModiSomnath Temple
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Patna Scorpio Ganga Accident

पटना में गंगा में समाई स्कॉर्पियो, पति-पत्नी मदद की गुहार लगाते रहे, लोग वीडियो बना देखते रहे तमाशा

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

Scorpio Sinks Into Ganga:बिहार की राजधानी Patna में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। दीघा के पाटीपुल घाट पर...

Somnath Amritparv 2026 Celebration

Somnath Amritparv : भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबेगा गुजरात, धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Somnath Amritparv 2026 Celebration:गुजरात का पवित्र सोमनाथ मंदिर आज पूरी तरह भक्ति और उत्सव के रंग में दिखाई देगा। प्रधानमंत्री...

Auraiya suicide case news

Auraiya News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में किस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Auraiya suicide case news: उत्तर प्रदेश के Auraiya जिले के अछल्दा इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव रेलवे...

Rahul Gandhi BJP attack speech

Congress ही बीजेपी को हराएगी, सद्भाव यात्रा में राहुल गांधी ने बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Rahul Gandhi BJP attack speech: Rahul Gandhi शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने सद्भाव यात्रा में हिस्सा लिया।...

West Bengal  : शपथ समारोह में दिखा सम्मान का भावुक दृश्य, पीएम मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर

West Bengal : शपथ समारोह में दिखा सम्मान का भावुक दृश्य, पीएम मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर

by Kirtika Tyagi
May 9, 2026

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बड़ा और भावुक पल देखने को मिला। Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री पद की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist