• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 29, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home जम्मू कश्मीर

Martyrs’ Day या आतंकवाद की शुरुआत? क्या हुआ था 13 जुलाई 1931 को? क्यों बीजेपी नेता ने की इसकी आलोचना

बीजेपी नेता जाविद कुरैशी ने 13 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाने की आलोचना करते हुए इसे आतंकवाद की शुरुआत बताया। उन्होंने युवाओं से शांति और विकास की ओर बढ़ने की अपील की।

by SYED BUSHRA
July 13, 2025
in जम्मू कश्मीर
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Martyrs’ Day or Beginning of Terrorism: कश्मीर में 13 जुलाई, 1931 को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इस दिन को हर साल ‘शहीद दिवस’ के तौर पर याद किया जाता है, लेकिन अब इसे लेकर राजनीतिक मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कुपवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष जाविद कुरैशी ने इस दिन को ‘आतंकवाद की शुरुआत का दिन’ बताया है।

जाविद कुरैशी का समर्थन महाराजा हरि सिंह को

कुरैशी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि 13 जुलाई की घटना को आज़ादी की लड़ाई कहकर इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा गया है। उनका कहना है कि यह घटना कानून और व्यवस्था पर सीधा हमला थी, जिसका मकसद उस समय की जम्मू-कश्मीर रियासत को अस्थिर करना था।
उन्होंने महाराजा हरि सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में स्थिरता बनाए रखी और क्षेत्र को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई। एक पोस्टर में उन्होंने लिखा, “महाराजा हरि सिंह अमर रहें”, और उसी के साथ उन्होंने 13 जुलाई को आतंकवाद की शुरुआत वाला दिन घोषित किया।

Related posts

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

August 28, 2025
माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

August 26, 2025

कुरैशी की अपील अब कश्मीर को बदलना होगा सोचने का तरीका

बीजेपी नेता ने युवाओं से अपील की कि वे अलगाववाद और भ्रम फैलाने वाले विचारों को नकारें और शांति, विकास और एकजुटता की राह चुनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को एक समृद्ध और शांत प्रदेश बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़ी रही है और रहेगी।

क्या हुआ था 13 जुलाई 1931 को?

इतिहास की बात करें तो 13 जुलाई, 1931 को जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राजा महाराजा हरि सिंह के खिलाफ एक जनप्रदर्शन हुआ था। यह विरोध इतना बढ़ गया कि महाराजा की सेना ने लोगों पर गोली चला दी, जिसमें 22 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद कश्मीर में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा फैल गई थी। आज़ादी के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता शेख अब्दुल्ला ने इस दिन को ‘शहीद दिवस’ घोषित किया और इसे सरकारी छुट्टी का दर्जा मिला।

अब नहीं मनाई जाती छुट्टी

5 अगस्त 2019 को जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, तब इस दिन की सरकारी छुट्टी भी खत्म कर दी गई। इसके बाद से 13 जुलाई को लेकर मतभेद और गहरे हो गए हैं। जम्मू के कई लोग पहले से ही इस दिन की छुट्टी का विरोध करते रहे थे।

Tags: Kashmir AffairsPolitics Today
Share196Tweet123Share49
Previous Post

राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड ने किया, मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा

Next Post

Aaj Ka Panchang 14 July 2025 : सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं शुभ योग, भोलेनाथ की कृपा पाने का सुनहरा अवसर

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Sawan Monday and Sankashti Chaturthi 2025

Aaj Ka Panchang 14 July 2025 : सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं शुभ योग, भोलेनाथ की कृपा पाने का सुनहरा अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

August 28, 2025
UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

August 28, 2025
UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

August 28, 2025
Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

August 28, 2025
Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version