Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home पश्चिम बंगाल

Bengal चुनावी हिंसा का दौर शुरू, बीच सड़क रुकी कार, चली गोलियां, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हुई हत्या

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इसे पहले से रची गई साजिश मानकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के जरिए आरोपियों की तलाश जारी है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
May 7, 2026
in पश्चिम बंगाल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। पुलिस इस घटना को सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है। घटना देर रात उस समय हुई, जब चंद्रनाथ रथ अपनी कार से जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की कार उनके वाहन के आगे चल रही थी। अचानक उनकी कार सड़क के बीचोंबीच रुक गई। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और कार के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली चला दी।

RELATED NEWS

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी ने कहा “अब सबका साथ-साथ विकास बंद…

July 17, 2024
Sandeshkhali

Sandeshkhali Violence:संदेशखाली पीड़िता का बड़ा खुलासा: “नहीं हुआ दुष्कर्म, जबरन नेताओं पर दर्ज करवाया केस”

May 9, 2024

बेहद करीब से की गई फायरिंग

चश्मदीद ने बताया कि हमलावर को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह कोई प्रशिक्षित शूटर था। उसने बिना किसी घबराहट के बेहद सटीक तरीके से हमला किया। फायरिंग करने के बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया।

गवाह के अनुसार उसने लगातार दो गोलियों की आवाज सुनी। घटना रात करीब साढ़े दस बजे से ग्यारह बजे के बीच की बताई जा रही है। हमला अस्पताल से सिर्फ 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुआ था।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल चंद्रनाथ रथ को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कार चालक भी इस हमले में घायल हुआ है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उससे पूछताछ भी की जा रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने जताई साजिश की आशंका

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे पूरी तरह से “प्रीप्लान मर्डर” बताया है। उनका कहना है कि हमलावरों ने वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी की थी और पूरी तैयारी के साथ इस हत्या को अंजाम दिया गया।

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शुरुआती जांच में इसे सुनियोजित अपराध माना है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

पुलिस जुटी जांच में

मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं। जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी पीड़ित परिवार से बात की और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बीजेपी नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags: Bengal crime NewsSuvendu Adhikari
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी ने कहा “अब सबका साथ-साथ विकास बंद…

by Mayank Yadav
July 17, 2024

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह...

Sandeshkhali

Sandeshkhali Violence:संदेशखाली पीड़िता का बड़ा खुलासा: “नहीं हुआ दुष्कर्म, जबरन नेताओं पर दर्ज करवाया केस”

by Mayank Yadav
May 9, 2024

Sandeshkhali Violence: बुधवार, 8 मई, पश्चिम बंगाल की तीन महिलाओं में से एक ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं पर...

बंगाल विधानसभा में मणिपुर प्रस्ताव पर भड़के बीजेपी विधायक , टुकड़े -टुकड़े गैंग और INDIA बराबर है…. ममता बेनर्जी को मणिपुर दिखता है लेकिन बंगाल नहीं …..

by Vikas Baghel
July 31, 2023

संसद में चल रहे मानसून सत्र के दौरान मणिपु के मुद्दे पर हो रहे हंगामे का सिलसिला अभी भी जारी...

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग रूप को लेकर कैबिनेट मंत्री ने उड़ाई खिल्ली, कहा – “कैसी दिखती है”

by Juhi Tomer
November 12, 2022

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी कर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरी अब विवादों में घिर गए...

हमने कभी नहीं कहा ”डोंट टच माय बॉडी” हमें घसीटा भी गया और पीटा भी गया: मदन मित्रा

by Muskaan Rajput
September 15, 2022

कोलकाता। 14 सितंबर से शुरू हुए अल्प सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर एक-दूसरे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist