Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिहार

पटना में गंगा में समाई स्कॉर्पियो, पति-पत्नी मदद की गुहार लगाते रहे, लोग वीडियो बना देखते रहे तमाशा

पटना के दीघा घाट पर पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान हैंड ब्रेक न लगाने से स्कॉर्पियो गंगा में चली गई। पति-पत्नी लोगों से मदद मांगते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद लोग सहायता करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 11, 2026
in बिहार
Patna Scorpio Ganga Accident
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Scorpio Sinks Into Ganga:बिहार की राजधानी Patna में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। दीघा के पाटीपुल घाट पर एक स्कॉर्पियो गंगा नदी में समा गई। हादसा उस समय हुआ, जब पति-पत्नी पूजा सामग्री का विसर्जन करने घाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी खड़ी करने के बाद वे हैंड ब्रेक लगाना भूल गए, जिसके कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे ढलान की तरफ बढ़ती चली गई।

देखते ही देखते गंगा में गई गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले राम नरेश सिंह अपने परिवार के साथ शिवपुरी इलाके में रहते हैं। वे शिक्षा विभाग से रिटायर हो चुके हैं। रविवार को उनके घर पूजा का आयोजन हुआ था। पूजा खत्म होने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ स्कॉर्पियो से दीघा घाट पहुंचे थे। गाड़ी को गंगा किनारे खड़ा कर दोनों पूजा सामग्री लेकर नीचे उतर गए। इसी दौरान गाड़ी आगे बढ़ने लगी। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद गाड़ी रुक जाएगी, लेकिन ढलान ज्यादा होने के कारण स्कॉर्पियो सीधे गंगा की तरफ बढ़ती चली गई और कुछ ही देर में पानी में उतर गई।

RELATED NEWS

Somnath Amritparv 2026 Celebration

Somnath Amritparv : भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबेगा गुजरात, धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

May 11, 2026
Auraiya suicide case news

Auraiya News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में किस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

May 9, 2026

बचाने की कोशिश रही नाकाम

राम नरेश सिंह और उनकी पत्नी ने गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की। उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। आसपास मौजूद लोग घटना देखते रहे और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। मदद नहीं मिलने की वजह से स्कॉर्पियो गहरे पानी में चली गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो करीब 10 साल पुरानी थी। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन परिवार को भारी नुकसान हुआ है।

पुलिस पहुंची, लेकिन गाड़ी नहीं निकली

घटना की जानकारी मिलते ही Digha Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन रात होने और पानी ज्यादा गहरा होने की वजह से सफलता नहीं मिल सकी।

लोगों के रवैये से दुखी परिवार

राम नरेश सिंह ने बताया कि हादसे के समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। उन्होंने बार-बार लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। उसी दौरान वहां से एक बड़ा जहाज भी गुजरा, लेकिन वहां से भी कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि लोग मदद करने के बजाय सिर्फ तमाशा देखते रहे।

बढ़ती जा रही ऐसी घटनाएं आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां लोग मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने के बजाय वीडियो बनाने लगते हैं। यह घटना भी इंसानियत पर सवाल खड़े करती है। समय रहते अगर कुछ लोग मदद के लिए आगे आते, तो शायद स्कॉर्पियो को डूबने से बचाया जा सकता था।

Tags: Ganga River AccidentNews1Indiapatna news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Somnath Amritparv 2026 Celebration

Somnath Amritparv : भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबेगा गुजरात, धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Somnath Amritparv 2026 Celebration:गुजरात का पवित्र सोमनाथ मंदिर आज पूरी तरह भक्ति और उत्सव के रंग में दिखाई देगा। प्रधानमंत्री...

Auraiya suicide case news

Auraiya News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में किस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Auraiya suicide case news: उत्तर प्रदेश के Auraiya जिले के अछल्दा इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव रेलवे...

Rahul Gandhi BJP attack speech

Congress ही बीजेपी को हराएगी, सद्भाव यात्रा में राहुल गांधी ने बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Rahul Gandhi BJP attack speech: Rahul Gandhi शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने सद्भाव यात्रा में हिस्सा लिया।...

Bihar Politics News: क्या बढ़ने वाला है मंगल पांडेय का कद? कैबिनेट में नहीं मिली जगह, फिर भी दिख रही मजबूत पकड़

Bihar Politics News: क्या बढ़ने वाला है मंगल पांडेय का कद? कैबिनेट में नहीं मिली जगह, फिर भी दिख रही मजबूत पकड़

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Mangal Pandey BJP Bihar:बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा Mangal Pandey को लेकर हो रही है। गुरुवार...

Vaishali News: रेलवे ट्रैक के पास मिला संदिग्ध कैमरा, कौन कर रहा था रेलवे लाइन, सड़क की निगरानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Vaishali News: रेलवे ट्रैक के पास मिला संदिग्ध कैमरा, कौन कर रहा था रेलवे लाइन, सड़क की निगरानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

 Vaishali railway track IP camera:बिहार के Vaishali जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सराय रेलवे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist