Wednesday, May 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

UP Weather Update: बांदा में झुलसाने वाली गर्मी, झांसी-ललितपुर में राहत की बूंदें, आज कई जिलों में बारिश के आसार

बांदा में 47.6°C के साथ 75 साल का रिकॉर्ड टूटा। यूपी में पुरवा हवाओं से राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ी। कई जिलों में तापमान गिरा, जबकि बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 28, 2026
in मौसम
Banda record heat April
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो वर्ष 1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले 25 अप्रैल 2026 और 30 अप्रैल 2022 को 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार पारा 0.2 डिग्री और ऊपर चला गया। देश के सबसे गर्म शहरों में भी बांदा शीर्ष पर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके चलते पुरवा हवाएं चल रही हैं, जिससे बुंदेलखंड को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में करीब चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी अब दिखने लगा है।

RELATED NEWS

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

April 27, 2026
Heatwave Alert: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी,कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर, क्या जल्द ही बदलेगा मौसम

Heatwave Alert: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी,कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर, क्या जल्द ही बदलेगा मौसम

April 26, 2026

राहत के साथ बढ़ी उमस

लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी यूपी के कई जिलों में पुरवा हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले से तीन डिग्री कम था। हालांकि हवा में नमी 15 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो गई, जिससे पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए।

अन्य जिलों का हाल

आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं 60 प्रतिशत उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। प्रयागराज में भी तापमान 44.2 डिग्री रहा, हालांकि इसमें 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वाराणसी में पुरवा हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। वहीं गोरखपुर में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की भी संभावना है।

सरकार की एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। छात्रों के लिए ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: Heatwave Indiaup weather
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

Heatwave Alert : यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

by Kirtika Tyagi
April 27, 2026

Weather update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन...

Heatwave Alert: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी,कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर, क्या जल्द ही बदलेगा मौसम

Heatwave Alert: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी,कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर, क्या जल्द ही बदलेगा मौसम

by Kirtika Tyagi
April 26, 2026

Weather update: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म...

UP Heatwave Alert 2026

भीषण गर्मी के बाद यूपी में राहत की उम्मीद, 27 अप्रैल से बारिश के आसार ,जानिए किन जिलों में बरसेंगे मेंघ

by SYED BUSHRA
April 24, 2026

UP weather:उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन...

North India heatwave alert

Heatwave alert: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

by SYED BUSHRA
April 23, 2026

North India Heatwave:देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली-NCR...

North India Heatwave Alert

Weather Update: गर्मी का कहर जारी, 45°C के पार पहुंचा पारा, 9 राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट, इन इलाकों में बारिश देगी राहत

by SYED BUSHRA
April 20, 2026

Weather Update: कई हिस्सों में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist