Wednesday, May 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

भीषण गर्मी के बाद यूपी में राहत की उम्मीद, 27 अप्रैल से बारिश के आसार ,जानिए किन जिलों में बरसेंगे मेंघ

उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल तक लू और भीषण गर्मी जारी रहेगी, तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा और 27 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश संभव है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 24, 2026
in मौसम
UP Heatwave Alert 2026
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP weather:उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। इसी बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है, जिससे लोगों को आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

25 अप्रैल तक जारी रहेगा लू का प्रकोप

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 25 अप्रैल तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। हरदोई और आसपास के इलाकों में पहले से ही लू की स्थिति गंभीर है और अब इसका विस्तार अन्य जिलों में भी हो सकता है। महाराष्ट्र के पास बने प्रतिचक्रवात (एंटी-साइक्लोन) और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले 3 से 4 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है, जिससे दोपहर की गर्मी और ज्यादा खतरनाक हो जाएगी।

RELATED NEWS

India Weather Alert April 30

यूपी में बदला मौसम, ठंडी हवाओं से राहत लेकिन लौटेगी भीषण गर्मी और लू का खतरा

April 18, 2026
weather update:

Weather Alert: यूपी में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब से बदलेगा मौसम

April 3, 2026

 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है कि 26 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। 27 अप्रैल के आसपास तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आएगी। हालांकि, तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रह सकता है।

 इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

सावधानी जरूरी

तेज गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Tags: IMD Forecastup weatherUttar Pradesh temperatureWestern Disturbance
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

India Weather Alert April 30

यूपी में बदला मौसम, ठंडी हवाओं से राहत लेकिन लौटेगी भीषण गर्मी और लू का खतरा

by SYED BUSHRA
April 18, 2026

UP weather update heatwave:पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में हुई बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों...

weather update:

Weather Alert: यूपी में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब से बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
April 3, 2026

UP Weather Alert Western Disturbance: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग...

Weather Update

UP weather alert: कई जिलों में बारिश बिजली और आंधी की चेतावनी, फसलों का खतरा बढ़ा ,किसान परेशान

by SYED BUSHRA
March 28, 2026

UP Weather Alert Rain Storm: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही...

Weather Update

UP Weather Update:बदलते मौसम का असर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, यूपी में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
March 25, 2026

UP Weather Update March Rain Alert:उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना इस बार कई रंग दिखा रहा है। कभी तेज...

North India Weather Alert Rain Storm

मौसम ने ली चौंकाने वाली करवट, अचानक बारिश से तापमान में भारी गिरावट,ठंड-बारिश के पीछे वैज्ञानिकों ने क्या बताया कारण

by SYED BUSHRA
March 21, 2026

Weather Update:गर्मियों की दस्तक के बीच उत्तर भारत में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला है कि लोगों को एक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist