Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home हरियाणा

Gurugram Acid attack: प्यार बना खौफनाक जुनून, एक्स बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में घुसकर फेंका युवती पर तेजाब ,मचा हड़कंप, हालत गंभीर

गुरुग्राम के सुभाष नगर में 24 वर्षीय युवती पर उसके पूर्व प्रेमी ने अस्पताल में घुसकर तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में युवती को रोहतक PGI रेफर किया गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 9, 2026
in हरियाणा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gurugram Acid Attack Case:हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवती पर उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने अस्पताल के अंदर ही तेजाब फेंक दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सुभाष नगर का बताया जा रहा है मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुग्राम के सुभाष नगर इलाके की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली है। वह कुछ दिनों के लिए गुरुग्राम में अपनी आंटी के घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी नूंह का ही रहने वाला है और वह पीड़िता का एक्स बॉयफ्रेंड है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पीड़िता का पीछा करते हुए नूंह से गुरुग्राम तक पहुंच गया। मौका मिलने पर उसने पहले युवती के साथ मारपीट की, जिससे घायल होकर युवती इलाज के लिए अस्पताल पहुंची।

RELATED NEWS

Gurugram Metro update: गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव, नमो भारत ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Gurugram Metro update: गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव, नमो भारत ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

February 9, 2026
Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

April 16, 2025

अस्पताल तक पहुंचकर फेंका तेजाब

बताया जा रहा है कि युवती मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसका पीछा करते हुए अस्पताल तक आ गया। मौका पाते ही उसने युवती पर तेजाब फेंक दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
अचानक हुई इस घटना से अस्पताल के स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गंभीर हालत में रोहतक PGI रेफर

घटना के बाद डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तेजाब की वजह से युवती के चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Tags: Acid Attack CaseGurugram Newsharyana crime
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Gurugram Metro update: गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव, नमो भारत ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Gurugram Metro update: गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव, नमो भारत ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

New Update in Gurugram Metro: साइबर सिटी और ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने...

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

by Vinod
April 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गुरुग्राम में हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। यहां के सदर थानाक्षेत्र स्थित एक नामी हॉस्पिटल पर इलाल...

Gurugram News: प्रैंक या ब्रेकअप का बदला? गुरुग्राम की लड़की ने एक्स को COD पर भेजा 100 पिज्जा

Gurugram News: प्रैंक या ब्रेकअप का बदला? गुरुग्राम की लड़की ने एक्स को COD पर भेजा 100 पिज्जा

by Ahmed Naseem
February 17, 2025

Gurugram News: गुरुग्राम की एक लड़की ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेने का जो तरीका अपनाय उसने इंटरनेट पर सबको...

Gurugram, fire in fire ball factory, Daulatabad, Gurugram News

Gurugram : फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों कि मौत

by Gulshan
June 22, 2024

Gurugram : गुरुग्राम के दौलताबाद इलाके में स्थित एक फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में आग लग गई, जिससे एक...

Haryana Crime

Haryana Crime : लड़की बनकर वीडियो कॉल करके लोगों को बनाते थे अपना शिकार, बुजुर्ग से ऐंठे 36 लाख रुपये

by Poonam Chaudhary
February 6, 2024

Haryana Crime : हरियाणा के नूंह से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां वीडियो कॉल (Haryana Crime)  के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist