Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लाहौर में जन्म.. यूपी के इस शहर से राजनीतिक शुरुआत, जानें कौन है यूपी की पहली मुस्लिम महिला विधायक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर जानते हैं उत्तर प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला विधायक बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल की कहानी जिन्होंने न केवल राजनीति में बल्कि खेल और सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

by Akhand Pratap Singh
March 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Women’s Day Special
Share on FacebookShare on Twitter

Women’s Day Special: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो या खेल। इस खास अवसर पर जानते हैं उत्तर प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला विधायक बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल की कहानी जिन्होंने न केवल राजनीति में बल्कि खेल और सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लाहौर में जन्म.. यूपी में बनीं विधायक

बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल का जन्म 2 अप्रैल 1909 को ब्रिटिश भारत के लाहौर में हुआ था। उनका विवाह 1929 में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला के जमींदार नवाब ऐजाज रसूल से हुआ। शादी के दो साल बाद उनके पिता सर जुल्फिकार अली खान का निधन हो गया जिसके बाद उन्होंने अपने पति के साथ राजनीति में कदम रखा और मुस्लिम लीग में शामिल हो गईं। 1937 के चुनाव में उन्होंने गैर आरक्षित सीट से जीत हासिल कर उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली मुस्लिम महिला विधायक बनीं। यह उस दौर में एक बड़ी उपलब्धि थी जब महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बेहद सीमित थी।

RELATED NEWS

No Content Available

संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य

बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने के साथ-साथ भारतीय महिला हॉकी महासंघ की अध्यक्ष भी बनीं। इसके अलावा वह संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं जिन्हें भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र और संविधान निर्माण में बेहद अहम रहा।

यह भी पढ़े: महाकुम्भ का प्लान हुआ फेल तो, राम मंदिर में धमाका करने की थी योजना

मुस्लिम लीग भंग होने के बाद कांग्रेस में हुईं शामिल

बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल ने 1937 से 1940 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1950 में मुस्लिम लीग के भंग होने के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया और राज्यसभा सदस्य बनकर संसद पहुंचीं। इसके बाद 1969 से 1989 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य रहीं।

पद्म भूषण सम्मान से नवाजी गईं

बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किया गया। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और खेल प्रशासन में भी अपनी भूमिका निभाई।बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल की कहानी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया बल्कि महिला सशक्तिकरण और खेल जगत में भी योगदान दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनकी उपलब्धियों को याद करना यह दर्शाता है कि सही अवसर मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

Tags: Begum Qudsia Aijaz RasulWomen’s Day Special
Share199Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Narendra Singh Girwa Pearl Farming

Rajasthan : एक ग़लत Search ने बदल दी किस्मत,कैसे तय किया किसान से बिजनेसमैन बनने तक का सफ़र

Gold Rate Today

8 मार्च को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें कितनी सस्ती हुई गोल्ड की दरें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist