Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Love Trap Controversy: कारोबारी ने चैट्स, फोटो और वीडियो दिखाकर किस पर लगाए गंभीर आरोप, लव ट्रैप या पुराने विवाद की आग

छत्तीसगढ़ की DSP कल्पना वर्मा पर एक होटल कारोबारी ने प्रेम जाल, पैसों की मांग और महंगे तोहफे लेने के आरोप लगाए हैं। DSP ने सभी आरोपों को झूठ बताया है। मामला सोशल मीडिया और पुलिस विभाग में चर्चा का विषय है।

by SYED BUSHRA
December 11, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh DSP love trap case

Chhattisgarh DSP Love Trap Controversy: छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक होटल कारोबारी और महिला DSP की कथित चैट्स ने जोरदार हलचल मचा दी है। दंतेवाड़ा में तैनात DSP कल्पना वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। होटल व्यवसायी दीपक टंडन ने दावा किया है कि DSP ने उन्हें प्यार में फंसाया, उनसे पैसे लिए और महंगे गिफ्ट्स भी लेती रहीं। अपने दावों को साबित करने के लिए उन्होंने वॉट्सऐप चैट्स, फोटो, वीडियो और कई दस्तावेज मीडिया के सामने दिखाए हैं। हालांकि DSP कल्पना वर्मा ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है और कहा कि ये सब झूठ है तथा उनके पिता से पुराने पैसे के विवाद का बदला है।दावा यह भी है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी अभी तक FIR नहीं लिखी गई है।

DSP कल्पना वर्मा की उम्र लगभग 30 साल है और वह सख्त कार्रवाई वाली छवि के लिए जानी जाती हैं। वह पहले एटीएस में भी तैनात रही हैं और कई जिलों में काम कर चुकी हैं। इससे पहले भी एक वायरल फोटो के चलते उनका नाम सुर्खियों में आया था। लेकिन इस बार मामला उनके निजी जीवन से जुड़ा बताया जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

कब शुरू हुआ रिश्ता?

कारोबारी दीपक टंडन का कहना है कि उनकी और DSP की मुलाकात साल 2021 में हुई थी। धीरे–धीरे बातचीत बढ़ी, मैसेज होने लगे और बात रिश्ते तक पहुँच गई। आरोप है कि DSP कई बार पैसों की मांग करती थीं और दीपक वे रकम देते थे। यही नहीं, उन्होंने महंगे तोहफे जैसे डायमंड रिंग और सोने की चेन भी दी। दीपक का कहना है कि वे दोनों अकेले में मिलते थे और वीडियो कॉल पर लंबे समय बात करते थे।

वायरल चैट्स ने बढ़ाई सनसनी

सोशल मीडिया पर फैली कुछ चैट्स में तलाक, होटल बुकिंग और निजी बातचीत साफ दिखाई देती है। एक चैट में दीपक के शादीशुदा होने पर DSP का जवाब मिलता है— तलाक ले लो, लेकिन मेरा नाम कहीं न आए।
एक अन्य चैट में होटल रूम बुकिंग का जिक्र है। दीपक ने फोटो भी दिखाए, जिनमें DSP होटल में आती दिख रही हैं या शादी समारोह में साथ नजर आ रही हैं। यहां तक कि दीपक की पत्नी के नाम पर दर्ज कार को भी DSP ने अपने पास रख लिया, ऐसा भी कारोबारी का दावा है।

फोटो और वीडियो भी पेश किए गए

दीपक ने सिर्फ चैट ही नहीं, बल्कि वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट, होटल विजिट की तस्वीरें और निजी मुलाकातों के वीडियो भी दिखाए। उनका कहना है कि यह मामला एक तरफा नहीं था, बल्कि एक सोची समझी योजना थी। पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

DSP कल्पना वर्मा की सफाई

DSP ने ऑडियो बयान जारी कर इन सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि चैट्स नकली हैं और यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उनका कहना है कि दीपक टंडन और उनके पिता के बीच पुराने पैसों का विवाद पहले से अदालत में चल रहा है। वह मानहानि का केस दर्ज करेंगी और सख्त कानूनी कार्रवाई भी करेंगी।

प्रेम जाल या पुराना विवाद

यह मामला अब राजनीति और पुलिस विभाग दोनों में चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह है कि क्या यह वास्तव में प्रेम जाल था या फिर पुराने विवाद का असर? पुलिस जांच से ही वास्तविक सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल वायरल चैट्स ने DSP की छवि पर बड़ा असर डाला है।

Tags: chhattisgarh dsp casekalpana verma newslove trap controversy

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Vivo

Vivo X200T जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है: कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा होने की उम्मीद

UP BLO SIR

UP SIR की आखिरी तारीख 26 दिसंबर तक बढ़ी, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India