गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home जयपुर

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर अपने गुरु डॉ. नंदलाल डिसानिया का पोस्टमार्टम करते समय भावुक हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि वे डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक है।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026
in जयपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Jaipur SMS Hospital: जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में बुधवार का दिन बेहद भावुक रहा। रोजाना पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर उस समय खुद को संभाल नहीं सके, जब उनके गुरु और फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख रहे डॉ. नंदलाल डिसानिया का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा। डॉक्टरों से लेकर वार्ड बॉय तक की आंखें नम हो गईं। कई डॉक्टरों ने कहा कि जिनसे उन्होंने काम सीखा, उनके ही शव का पोस्टमार्टम करना उनके लिए बेहद कठिन था।

अपने गुरु का पोस्टमार्टम करने से हिचके डॉक्टर

डॉ. डी.के. शर्मा ने बताया कि जब डॉ. नंदलाल डिसानिया का शव मोर्चरी में लाया गया, तो कोई भी डॉक्टर पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार नहीं था। सभी का कहना था कि वे अपने गुरु के शरीर पर चाकू नहीं चला सकते। कुछ देर के लिए यह भी विचार किया गया कि शव को किसी दूसरे सरकारी अस्पताल भेज दिया जाए, लेकिन बाद में साथियों से चर्चा के बाद मेडिकल बोर्ड बनाकर प्रक्रिया पूरी की गई।

RELATED NEWS

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

जून 25, 2026
Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

जून 15, 2026

पोस्टमार्टम के दौरान कांप गए हाथ

मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. दीपाली ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन अपने ही विभागाध्यक्ष का पोस्टमार्टम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके हाथ कांप रहे थे, क्योंकि सामने वही व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें फॉरेंसिक मेडिसिन की बारीकियां सिखाई थीं। डॉ. सुमंत दत्ता ने भी भावुक होते हुए बताया कि वे वर्ष 1996 से डॉ. डिसानिया के साथ काम कर रहे थे। दोनों ने वर्षों तक साथ मिलकर हजारों पोस्टमार्टम किए। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन अपने साथी और गुरु के पोस्टमार्टम का गवाह बनना पड़ेगा।

चिकित्सा क्षेत्र में दिया बड़ा योगदान

डॉ. सुमंत दत्ता के अनुसार, डॉ. नंदलाल डिसानिया अपने शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वे हर सुबह अपने साथियों को शुभकामना संदेश भेजते थे। उनके प्रयासों से एसएमएस अस्पताल में प्रदेश की पहली पॉइजन डिटेक्शन एंड ड्रग लेवल लैब की स्थापना भी हुई, जिससे फॉरेंसिक जांच को नई दिशा मिली।

पुलिस जांच में सामने आई जानकारी

जानकारी के अनुसार, डॉ. नंदलाल डिसानिया ने बुधवार सुबह अपने घर पर आत्महत्या कर ली। सुबह उन्होंने अपनी बेटी को सामान्य तरीके से विदा किया था। कुछ समय बाद जब उनका बेटा अविनाश घर लौटा, तो उन्होंने पिता को फंदे से लटका पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि वे पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) का इलाज करा रहे थे। उनके घर से दवाइयां भी मिली हैं। परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ चिकित्सा जगत में भी गहरा शोक है।

Tags: jaipur newsSMS Hospital
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

Jaipur Missing Children Case: राजधानी जयपुर में रहने वाले चार मासूम बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप...

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Jaipur Protest Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो...

Jaipur News

पिकनिक बना काल, जयपुर से टोंक गए 11 दोस्त, 8 की बनास नदी में डूबकर मौत

by Gulshan
जून 10, 2025

Jaipur News : राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार, 10 जून को एक दर्दनाक हादसे में आठ युवकों की बनास...

jaipur news, jaipur crime news, jaipur kidnapping news, anuj kidnapping case

Jaipur Kidnapping Case : नाहगढ़ में किडनैप युवक को पुलिस ने कुछ इस अंदाज़ में खोजा, वीडियो हुआ वायरल

by Gulshan
अगस्त 28, 2024

Jaipur Kidnapping Case : जयपुर के नाहरगढ़ में एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। एक सप्ताह पहले हुए अनुज अपहरण...

Jaipur news , Vasundhara Raje , Vasundhararaje , Vasundhara Raje big statement , Vasundhara Raje politics ,

Vasundhara Raje : ‘पद और मद स्थाई नहीं होते…’ राजनीति के उतार चढ़ाव पर बोली वसुंधरा राजे

by Gulshan
अगस्त 4, 2024

Vasundhara Raje : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के शपथ ग्रहण...

Next Post
Railways New Rule: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप नहीं चलेगा, ऐप में दिखाना होगा असली टिकट

Railways New Rule: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप नहीं चलेगा, ऐप में दिखाना होगा असली टिकट

Raigad Floods: भारी बारिश के बाद एचपीसीएल प्लांट में घुसा बाढ़ का पानी, नदी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर

Raigad Floods: भारी बारिश के बाद एचपीसीएल प्लांट में घुसा बाढ़ का पानी, नदी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist