Tuesday, June 17, 2025
  • उत्तर प्रदेश
    • मेरठ
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • लखनऊ
    • बरेली
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • कानपुर
    • आगरा
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर
  • Login
news 1 india
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
Live TV
No Result
View All Result
news 1 india
Home देश

कोरोना के बीच कैसे मनाया जा रहा रमजान, जानिए क्या है इतिहास

Web Desk by Web Desk
April 29, 2022
in देश
0
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Weather Update Today

उत्तर से दक्षिण तक बारिश का कहर, मौसम लेगा करवट – आज कहां बरसेगा कहर?

May 31, 2025
Indian Army Uniforms: सिर्फ पहचान नहीं, जिम्मेदारी का प्रतीक कैसे हर रंग, हर डिजाइन बताता है मकसद

Indian Army Uniforms: सिर्फ पहचान नहीं, जिम्मेदारी का प्रतीक कैसे हर रंग, हर डिजाइन बताता है मकसद

May 12, 2025

Ramazan 2022: आज रमजान महीने का आखिरी शुक्रवार है. इसे (Last Friday Of Ramzan) भी कहा जाता है. रमजान मुस्लिम समुदाय का एक पावन पर्व होता है। जिसे वह बेहद पवित्र मानते हैं और इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान नवां महीना होता है।

इस माह की शुरुआत चांद देखने के बाद ही होती है। फिर पूरा महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजा रखा जाता है और एक महीने रमजान के पर्व को मनाया जाता है। जिसमें पूरी दुनिया के मुस्लिम इस पर्व को मनाते हैं। रमजान के महीने को इबादत का महीना भी कहा जाता है, जिस दौरान बंदगी करने वाले हर शख्स की ख्वाहिश अल्लाह पूरी करता है। रोजा रखने से पहले खाना खाया जाता है और पूरा दिन भूखा-प्यासा रहा जाता है और उसके बाद रोजा खोलने के बाद ही खाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है रमजान ?

यह माना जाता है की इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सन 2 हिजरी में अल्लाह के हुक्म से मुसलमानों को रोजे रखने जरूरी किए गए। इसी महीने में शब-ए-कदर में अल्लाह ने कुरान जैसी नेमत दी। तब से मुस्लिम इस महीने में रोजे रखते आ रहे हैं। इसीलिए रमजान को पवित्र त्योहार माना जाता है। रोजे रखने का मकसद अल्लाह में यकीन को ओर गहरा करना और इबादत का शौक पैदा करना है। साथ ही सभी तरह के गुनाहों और गलत कामों से तौबा की जाती है। इसके अलावा नेकी का काम करने को प्रेरित करना, लोगों से हमदर्दी रखना और खुद पर नियंत्रण रखने का जज्बा पैदा करना भी इसका हिस्सा है।

रमजान के दिनों में लोग सुबह उठकर सहरी करते हैं। सहरी खाने का वक्त सुबह सादिक (सूरज निकलने से करीब डेढ़ घंटे पहले का वक्त) होने से पहले का होता है। सहरी खाने के बाद रोजा शुरू हो जाता है। रोजेदार पूरे दिन कुछ भी खा और पी नहीं सकता। शाम को तय वक्त पर इफ्तार कर रोजा खोला जाता है। एहतियात के तौर पर सूरज डूबने के 3-4 मिंट बाद ही रोजा खोलना चाहिए। फिर रात की इशा की नमाज (करीब 9 बजे) के बाद तरावीह की नमाज अदा की जाती है। इस दौरान मस्जिदों में कुरान भी पढ़ा जाता है। ये सिलसिला पूरा महीना चलता है। महीने के अंत में 29 का चांद होने पर ईद मनाई जाती है। 29 का चांद नहीं दिखने पर 30 रोजे पूरे कर अगले दिन ईद का जश्न मनाया जाता है।

दान देने का महत्व है रमजान में

सन 2 हिजरी में ही जकात (चैरिटी) को भी जरूरी बताया गया है। इसके तहत अगर किसी के पास साल भर उसकी जरूरत से अलग साढ़े 52 तोला चांदी या उसके बराबर कैश या कीमती सामान है तो उसका ढाई फीसदी जकात यानी दान के रूप में गरीब या जरूरतमंद मुस्लिम को दिया जाता है। वहीं ईद के दिन से ही फितरा (एक तरह का दान ही होता है) हर मुस्लिम को अदा करना होता है। इसमें 2 किलो 45 ग्राम गेहूं की कीमत तक रकम गरीबों में दान की जाती है। इसलिए रमजान अपने आप में खास होता है।

कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन जारी

रमजान का पाक महीना चल रहा है. इस बीच कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में रमजान के आखिरी शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मुसलमानों को घरों में ‘अलविदा जुम्मा’ (रमजान का अंतिम शुक्रवार) की नमाज अदा करने के लिए अपील की है. इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष और लखनऊ ईदगाह के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महाली ने कहा कि अलविदा जुम्मा के लिए कोविड 19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना महत्वपूर्ण है. मौलाना ने कहा कि “नमाज की पेशकश करते समय भी मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखें. पांच लोग ही मस्जिद में अलविदा नमाज के लिए मौजूद रहें और कोई छठा व्यक्ति नहीं होना चाहिए.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि उनकी सरकार सभी धर्मों को समान सम्मान देती है, लेकिन अगर लोग दूसरों को परेशान करने के लिए अपनी आस्था का घिनौना प्रदर्शन करते हैं, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने हनुमान जयंती के अवसर पर सूबे के माहौल को प्रदूषित करने की कोशिश की थी। इसको देखते हुए सीएम ने अधिकारियों से 3 मई को ईद और अक्षय तृतीया एक साथ मनाए जाने की संभावना के लिए तैयार रहने को कहा है। खुले में नमाज न पढ़ने के आदेश के बाद सभी जिलों में मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई है।

बाजारों में EID का जश्न देखने को मिलने लगा है, COVID के बीच बाज़ार जग्मगाने लगे है.

(By:Abhinav Shukla)

Tags: alvida jumajuma mubarakNews1Indiaramadanramazan
Previous Post

IPL Match Prediction 2022 PBKS vs LSG: पंजाब के शेर और लखनऊ के नवाबो के बीच महायुद्ध

Next Post

कोयले की कमी से बिजली उत्पादन बाधित, कई राज्यों में पावर कट की स्थिति

Web Desk

Web Desk

Next Post

कोयले की कमी से बिजली उत्पादन बाधित, कई राज्यों में पावर कट की स्थिति

BROWSE BY CATEGORIES

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav ARVIND KEJRIWAL BJP bollywood breaking news cmyogi CM Yogi CM Yogi Adityanath Congress Cricket News cricket news in hindi Crime News Delhi delhi news Entertainment News google hindi news Google News hindi news Hindi news update Latest News latest news in hindi latest update Lok Sabha Election 2024 lucknow News NEWS 1 INDIA news 1 india hindi news news 1 india hindi report news 1 india latest news News1India news hindi update news india hindi breaking news News in Hindi PM Modi Rahul Gandhi Salman Khan social media Supreme Court Update UP Hindi News UP News UP Police Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

Recent Posts

  • kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण
  • प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी
  • काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’
  • एक बूंद खून बताएगी कैंसर का राज! एआई से होगी जानलेवा बीमारी की तुरंत पहचान
  • सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

Recent Comments

No comments to show.
news 1 india

न्यूज़ १ इंडिया एक 24×7 ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है, जो समाज में व्याप्त समस्याओं जिसमे साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, राजनीति, आतंकवाद, आदि जैसे मुद्दे पर हिंदी जगत को समाचार सेवा प्रदान करता है।

Follow us on social media:

Recent News

  • kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण
  • प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी
  • काव्या मारन की लव स्टोरी का अभी नहीं हुआ ‘द एंड’, जानें क्रिकेट की ‘क्वीन’ का कौन है ‘बॉयफ्रेंड’
  • एक बूंद खून बताएगी कैंसर का राज! एआई से होगी जानलेवा बीमारी की तुरंत पहचान
  • सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

RSS Unknown Feed

Quick Links

Privacy Policy
About us

Twitter

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर

© 2023 News 1 India

No Result
View All Result
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान

© 2023 News 1 India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist