Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सोनिया गांधी की मां 'पाओला माइनो' का निधन,इटली में ली आखिरी सांस - news 1 india

सोनिया गांधी की मां ‘पाओला माइनो’ का निधन,इटली में ली आखिरी सांस

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का स्वर्गवास हो गया है कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नानी पाओला माइनो ने इटली की राजधानी रोम में आखिरी सांस ली

इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी उन्होंने अपनें ट्वीट में यह शोक जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया था एंव उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को ही समपंन किय़ा जा चुका है सोनिया गांधी अपने स्वास्थय चेकअप के लिए विदेश में हैं। सोनिया गांधी के साथ  प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर थी  कि सोनिया गांधी अपनी बीमार मां से भी मिलने वाली थीं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहते थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पर पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे। वह जव भी अपनी नानी पाओला माइनो (Paola Maino) से मिलने गये थे। बचपन से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनो ही अपनी स्वर्गवासी नानी पाओला माइनो के चहीते रहे है

Exit mobile version