Sunday, May 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी का CM पद छोड़ने से इनकार, लेकिन TMC की हार के बाद इस्तीफों की बहार, करीबियों ने छोड़े पद

पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी के करीबी कई सलाहकारों और पूर्व अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। वहीं ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 7, 2026
in पश्चिम बंगाल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Resignations In Bengal: चुनाव नतीजे आने के अगले ही दिन कई बड़े नामों ने इस्तीफा सौंप दिया। इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी, अर्थशास्त्री और मीडिया सलाहकार शामिल हैं। ये सभी लोग ममता बनर्जी की सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। अर्थशास्त्री अभिरूप सरकार ने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन और पश्चिम बंगाल स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि भले ही वह राजनीति से जुड़े व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति राजनीतिक आधार पर हुई थी। अब जब ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं, तो उनके पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं बचता।

अलापन बंद्योपाध्याय फिर चर्चा में

पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय का नाम भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उन्होंने भी अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेज दिया है। अलापन वही अधिकारी हैं, जिनको लेकर साल 2021 में केंद्र और बंगाल सरकार के बीच बड़ा विवाद हुआ था। चक्रवात ‘यास’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल न होने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली बुलाने का आदेश दिया था।

RELATED NEWS

ऑसग्राम सीट से कलिता माजी की बड़ी जीत, बदली किस्मत, कैसे तय किया घरेलू कामगार से विधायकी तक का सफर

ऑसग्राम सीट से कलिता माजी की बड़ी जीत, बदली किस्मत, कैसे तय किया घरेलू कामगार से विधायकी तक का सफर

May 6, 2026
New Era Begins: ऐतिहासिक जीत के बाद अब होगा विकास , कैसे ‘प्लान-बी’ से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर

New Era Begins: ऐतिहासिक जीत के बाद अब होगा विकास , कैसे ‘प्लान-बी’ से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर

May 5, 2026

हालांकि ममता सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया था। बाद में अलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया और ममता बनर्जी ने उन्हें अपना मुख्य सलाहकार बना दिया था।

कई और अधिकारियों ने छोड़े पद

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्य सचिव एचके द्विवेदी और मनोज पंत ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों रिटायरमेंट के बाद ममता सरकार में सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। इसके अलावा सूचना एवं संस्कृति विभाग में मीडिया सलाहकार के रूप में काम कर रहे एक पूर्व पत्रकार ने भी पद छोड़ दिया है।

ममता ने हार मानने से किया इनकार

इन इस्तीफों के बीच ममता बनर्जी अब भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि चुनाव में धांधली हुई है और वोटों की गिनती के दौरान चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और बीजेपी ने मिलकर गड़बड़ी की।

वहीं राज्य के एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल आरएन रवि को भेज दिया है।

बीजेपी ने दर्ज की बड़ी जीत

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई। चुनाव नतीजों के बाद अब बंगाल की राजनीति में लगातार नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं।

Tags: TMC Newswest bengal politics
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

ऑसग्राम सीट से कलिता माजी की बड़ी जीत, बदली किस्मत, कैसे तय किया घरेलू कामगार से विधायकी तक का सफर

ऑसग्राम सीट से कलिता माजी की बड़ी जीत, बदली किस्मत, कैसे तय किया घरेलू कामगार से विधायकी तक का सफर

by Kirtika Tyagi
May 6, 2026

Domestic Worker to MLA: पश्चिम बंगाल के ऑसग्राम विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हर किसी को...

New Era Begins: ऐतिहासिक जीत के बाद अब होगा विकास , कैसे ‘प्लान-बी’ से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर

New Era Begins: ऐतिहासिक जीत के बाद अब होगा विकास , कैसे ‘प्लान-बी’ से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर

by SYED BUSHRA
May 5, 2026

Bengal Politics New Phase: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी...

bhabanipur election result

Bhabanipur Election Result:शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी दे रहे कड़ी टक्कर, हाई प्रोफाइल सीट पर सबकी नजर

by SYED BUSHRA
May 4, 2026

Bhabanipur Election Result:पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर से शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। इन रुझानों में Mamata...

Bengal election: क्या है ममता बनर्जी का पाड़ा क्लब मॉडल,जमीनी पकड़ का मजबूत नेटवर्क, चुनाव में दिलाता है बढ़त

Bengal election: क्या है ममता बनर्जी का पाड़ा क्लब मॉडल,जमीनी पकड़ का मजबूत नेटवर्क, चुनाव में दिलाता है बढ़त

by Kirtika Tyagi
April 27, 2026

Para Club Strategy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी की मजबूत पकड़ के पीछे एक बड़ा कारण उसका जमीनी नेटवर्क...

BJP Gujarat Model Political Debate India

Debate: यूसुफ पठान के कौन से बयान ने छेड़ी सियासी बहस, गुजरात मॉडल और बयानबाजी से तेज हुई राजनीतिक हलचल

by SYED BUSHRA
April 27, 2026

 BJP Gujarat Model Political Debate :Amit Malviya बीजेपी नेता के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist