Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर, दक्षिण में तूफानी बारिश मचाएगी कहर, जाने मौसम का हाल

उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा अयोध्या रहा।पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट है जब की दक्षिण भारत में आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।

cold wave and weather update

cold wave and frost alert : उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज 20 से ज्यादा जिलों में पाला गिरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 50 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

ठंडी हवाओं का कहर

अयोध्या, बरेली, झांसी, गोरखपुर, बलिया और बहराइच जैसे जिलों में सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 3-4 दिनों तक शीतलहर का असर रहेगा। इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में पाला पड़ने का खतरा

गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, और पीलीभीत सहित कई जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। ठंड के चलते किसानों को फसलों पर खास ध्यान देने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में कश्मीरी ठंड

उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर दिख रहा है। पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मौसम ने करवट ले ली है। अंडमान सागर में चक्रवात बनने की संभावना है, जिससे 15 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 16-18 दिसंबर के बीच केरल और आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ सुबह-शाम धुंध का असर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा है, लेकिन यह सामान्य से 2-3 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

ठंड से बचाव जरूरी

मौसम विभाग ने सभी को सलाह दी है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और रात में बाहर निकलने से बचें। खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।

Exit mobile version