Tuesday, June 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड, कोहरे का कहर जारी, पश्चिमी यूपी में आज बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। इसमें दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। वहीं, दिल्ली और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।

by Gulshan
January 5, 2025
in Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

June 17, 2026
India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

June 15, 2026

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली में आज लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने दिनभर कोहरे के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव जारी है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला भी बना हुआ है। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में घने कोहरे का कहर

दिल्ली में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। खराब मौसम और घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं, और कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा। वहीं, कल दिल्ली में बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और तेज होने की आशंका है।

यूपी में हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे और बादलों का असर जारी है। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और बुलंदशहर जैसे जिलों में आज हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में जारी शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। हालांकि, आज मौसम में थोड़ी नरमी आने की उम्मीद है और कोल्ड डे परिस्थिति से राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : क्या धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहें सच हैं? जानें पूरी कहानी

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। सर्द मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी इन इलाकों में पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार शाम से उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल छाने और सोमवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

राजस्थान में सर्दी से आंशिक राहत

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत दी है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में कोहरा और ठंड का असर अभी भी जारी है। शनिवार को टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जयपुर स्थित मौसम विभाग के केंद्र ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Tags: weather update
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

Weather Update : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब UP पहुंचेगा मॉनसून

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ दिनों के लिए मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब मौसम...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

India Weather Update Monsoon Alert

Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

IMD Forecast : देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम...

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

India Weather Rain Alert

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Next Post
सिडनी में टीम इंडिया की हुई बुरी हार, सामने आई ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त की बड़ी वजाहें

सिडनी में टीम इंडिया की हुई बुरी हार, सामने आई ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त की बड़ी वजाहें

: Maha Kumbh 2025 spiritual journey

Prayagraj : संगम में स्नान के बाद कौन सी तीन क्रियाएं,आपकी आध्यात्मिक यात्रा को बना सकती हैं ख़ास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist