Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update: देश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल

11 से 16 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। पूर्वोत्तर, दक्षिण और मध्य भारत में बारिश का असर ज्यादा रहेगा, साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी।

by SYED BUSHRA
August 11, 2025
in मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त 2025 तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान मध्य, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में कई जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का सिलसिला 14 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 11 और 13 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 10, 11 और 14 अगस्त को बारिश का अलर्ट है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में और 12-13 अगस्त को असम व मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश के आसार हैं।

RELATED NEWS

India Weather Update Monsoon Alert

Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

June 11, 2026
Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

November 4, 2025

दक्षिण भारत में भी भीगेंगे शहर और गांव

दक्षिण भारत में भी इस हफ्ते बारिश का जोर रहेगा। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 14 से 16 अगस्त के बीच, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 अगस्त को बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 12, 13 और 16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा में 14 और 15 अगस्त को, तेलंगाना में 11-12 अगस्त को और तटीय कर्नाटक में 14-16 अगस्त तक बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 और 15 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश का भी अंदेशा है। इसके अलावा, अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर

झारखंड में 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक भी हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 14 और 16 अगस्त को, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 से 16 अगस्त तक बारिश होगी। विदर्भ में 12, 15 और 16 अगस्त को, छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को और अंडमान-निकोबार में 11 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11-12 अगस्त, बिहार में 11-13 अगस्त, ओडिशा में 15-16 अगस्त और पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में 13-14 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 13-16 अगस्त और ओडिशा में 12-14 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Tags: monsoon alertWeather News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

India Weather Update Monsoon Alert

Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

IMD Forecast : देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम...

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

by Vinod
November 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ ने उत्तर भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह...

up monsoon alert heavy rain news

Weather update: उमस और गर्मी से बेहाल हुए लोग बारिश कम होने से हो गए हलकान, फिर कब से सक्रिय होगा मानसून

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में अब मानसून का असर थोड़ा कम हो गया है। बारिश की कमी के कारण उमस...

Rain in Delhi-Noida

Rain in Delhi-Noida: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ मेहरबान, तेज हवा के बाद बारिश से मिली राहत

by Akhand Pratap Singh
May 13, 2025

Rain in Delhi-Noida: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। तेज आंधी के...

UP Weather : गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का अभी तो बस ट्रेलर, तपिश से बड़ी जंग बाकी, ‘सावधान’ आसमान से बरसेगी ’आग’

UP Weather : गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का अभी तो बस ट्रेलर, तपिश से बड़ी जंग बाकी, ‘सावधान’ आसमान से बरसेगी ’आग’

by Vinod
April 24, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एकाएक मौसम ने करवट बदला और आसमान में गर्मी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। गर्म हवा...

Next Post
Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा,  बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा, बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

Amethi news:पति पर पत्नी का कातिलाना हमला  नशीला पदार्थ खिला, आंख में मिर्च डाल कर दिया कांड, नाजुक अंग काटा

Amethi news:पति पर पत्नी का कातिलाना हमला नशीला पदार्थ खिला, आंख में मिर्च डाल कर दिया कांड, नाजुक अंग काटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist