सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather update:लखनऊ में गर्मी का कहर! लू और उमस ने किया लोगों का जीना बेहाल, दिन में आग उगलता सूरज रात में भी नहीं राहत

पश्चिमी गर्म हवाओं और तराई से आई नमी के कारण लखनऊ में भीषण उमस और लू का असर बढ़ गया है। तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंका है, जबकि मौसम विभाग ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026
in मौसम
Lucknow Heatwave Alert

Lucknow Heatwave Alert:लखनऊ में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पश्चिम से आ रही प्रचंड तापलहर और तराई क्षेत्रों से चल रही पुरवाई ने मौसम को बेहद असहनीय बना दिया है। तापमान में भले ही ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी नहीं हुई हो, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालत यह है कि शरीर से लगातार पसीना निकल रहा है और कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

दिन के साथ रातें भी बनीं तपिश भरी

गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है। रात में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा। गर्म हवाएं रात के समय भी लू जैसा एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रात में भी गर्म हवा चलने की संभावना बनी रहेगी।
गुरुवार की सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। आसमान से बरसती तीखी धूप के कारण सड़कें तपने लगीं और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर होते-होते हालात और खराब हो गए। उमस के कारण लोगों का शरीर पसीने से तरबतर हो गया और बेचैनी बढ़ गई।

RELATED NEWS

UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

सितम्बर 25, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

सितम्बर 24, 2026

45 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालात को देखते हुए गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता का स्तर 44 से 72 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस और ज्यादा बढ़ गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया सामान्य प्रक्रिया

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार पुरवाई का प्रभाव मानसून पूर्व की सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। प्री-मानसून गतिविधियों से पहले वातावरण में इस तरह का बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक पुरवाई का असर बना रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।

Tags: Heatwave in UPLucknow Weatheruttar pradesh weather

SYED BUSHRA

Related Posts

UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP School Closed Due to Heavy Rain:उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश का...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Weather Update: लखनऊ में शुक्रवार 18 सितंबर को दिन की शुरुआत साफ आसमान और 28 डिग्री तापमान के साथ होने...

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Lucknow Weather Update: लखनऊ में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई...

Next Post
Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India