मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का आगाज़, यूपी में भी बरसे मेघा, IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 4 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे तापमान में काफ़ी गिरावट आई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश के साथ ठंड का कहर लगातार जारी है।

by Gulshan
दिसम्बर 27, 2024
in Latest News, देश, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026
UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

जुलाई 24, 2026

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो आज सुबह 4 बजे से लगातार जारी है। दिल्ली मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि अगले दो घंटों में राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज और कल (शुक्रवार और शनिवार) बारिश का दौर जारी रहेगा। यह बारिश दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव तक पहुंचेगी। मौसम केंद्र ने इन इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी(Weather Update) हो रही है, और उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 27 और 28 दिसंबर को यह मौसम का बदलाव यूपी के कई जिलों में देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में 27 से 29 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो घने कोहरे के कारण है। खासतौर पर रात और शाम के वक्त यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस बीच, दिल्ली मौसम केंद्र ने अगले दो घंटों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में वर्तमान में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है।

बर्फबारी के कारण शीतलहर का खतरा

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान भी घटेगा, जिसके कारण शीतलहर का प्रभाव फिर से महसूस होगा।

यह भी पढ़ें : आर्थिक जनक के पुरोधा ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें डॉ मनमोहन सिंह ने कैसे बदली देश की दशा-दिशा

मुजफ्फरनगर में सबसे सर्द दिन

अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि बुधवार के मुकाबले 2 डिग्री कम था। वहीं, मेरठ, नजीबाबाद और अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Tags: weather update
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP Heavy Rain Red Alert

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
IND vs AUS 4th Test Highlights : कोहली, जायसवाल के आउट होने से भारत को बड़ा झटाका, मंडरा रहा फॉलोऑन का खतरा

IND vs AUS 4th Test Highlights : कोहली, जायसवाल के आउट होने से भारत को बड़ा झटाका, मंडरा रहा फॉलोऑन का खतरा

Lucknow News

Lucknow News : मनी लॉन्ड्रिंग का केस, छात्र को 4 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 2 लाख की धोखाधड़ी 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In