गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

भाजपा ने नितिन नवीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम घोषित की। अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के सोशल मीडिया संभालेंगे। स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई, जबकि छह अल्पसंख्यक नेताओं को भी जगह मिली है।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जबकि कुछ नेताओं को संगठन से बाहर रखा गया है। सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा के सोशल मीडिया और IT नेटवर्क में हुए बदलाव की है। करीब 11 साल तक पार्टी की डिजिटल रणनीति से जुड़े रहे अमित मालवीय अब नई टीम में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया विभाग की कमान दी गई है।

Malviya Out, म्हस्के संभालेंगे जिम्मेदारी

अमित मालवीय लंबे समय से भाजपा के सोशल मीडिया अभियान का प्रमुख चेहरा रहे हैं। नई नियुक्ति के बाद उन्होंने खुद दीपक म्हस्के को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अब पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। नई टीम में प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को भी सोशल मीडिया टीम में जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की डिजिटल रणनीति में महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है।

RELATED NEWS

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

सितम्बर 6, 2026
BJP National Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, जाने किस किस पद के लिए हुआ किस का चयन

BJP National Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, जाने किस किस पद के लिए हुआ किस का चयन

अगस्त 18, 2026

स्मृति ईरानी की वापसी

नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वापसी भी बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 13 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत और बैजयंत जय पांडा जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं। वहीं, विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है।

उत्तर प्रदेश पर खास नजर

भाजपा की नई टीम में उत्तर प्रदेश को भी खास महत्व मिला है। पार्टी की नजर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर है और इसी वजह से संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश दिखाई दे रही है। नई राष्ट्रीय टीम में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े छह नेताओं को जगह मिली है। इनमें प्रोफेसर तारिक मंसूर भी शामिल हैं। यूपी के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इन नियुक्तियों को पार्टी की व्यापक सामाजिक पहुंच की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

चुनावों से पहले नई रणनीति

नितिन नवीन की नई टीम ऐसे समय सामने आई है, जब भाजपा के सामने कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की चुनौती है। पार्टी ने संगठन में अनुभव और नए चेहरों का मिश्रण तैयार किया है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव संगठन के पद पर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसमें संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव का मेल है।

Tags: BJPNitin Nabinsmriti irani
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Smriti Irani Interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

BJP National Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, जाने किस किस पद के लिए हुआ किस का चयन

BJP National Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, जाने किस किस पद के लिए हुआ किस का चयन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का...

BJP New Team

BJP New Team: अमित मालवीय की छुट्टी, स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल की एंट्री जानिए नई रणनीति के बड़े सवालो के जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 BJP New Team:भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। इसमें 65...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
LPG e-KYC Update: गैस एजेंसीपर क्यों लगी लंबी लाइन, मिली ग्राहकों को राहत, कब तक बढ़ी डेडलाइन

LPG e-KYC Update: गैस एजेंसीपर क्यों लगी लंबी लाइन, मिली ग्राहकों को राहत, कब तक बढ़ी डेडलाइन

UP Weather Update

UP Weather: 23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In