Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राजनीति » INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ रैली की। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई नेता पहुंचे, जबकि केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और शरद पवार गैरमौजूद रहे।

by Kirtika Tyagi
01/11/2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस की अगुवाई में आयोजित इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, इस रैली में कुछ ऐसे बड़े चेहरे भी नजर नहीं आए, जिनकी गैरमौजूदगी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई।

बड़े नेताओं का लगा जमावड़ा

रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद कई नेता खुले वाहनों में सवार होकर मिंटो रोड पहुंचे। यहां से सभी नेताओं ने अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान तक मार्च किया।

इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इनके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, माकपा महासचिव एमए बेबी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी रैली में हिस्सा लिया।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

September 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

September 6, 2026

ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी इस आयोजन में नजर आए। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

केजरीवाल और पवार नहीं पहुंचे

इस रैली में INDIA गठबंधन के कुछ प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी भी चर्चा में रही। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हालांकि, उनकी पार्टी के नेता गोपाल राय रैली में मौजूद रहे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ बैठे नजर आए।

इसी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार भी रामलीला मैदान नहीं पहुंचे। हालांकि, उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने मंच पर मौजूदगी दर्ज कराई।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी रैली में नजर नहीं आए। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन की गैरमौजूदगी भी चर्चा में रही। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हालांकि, बीजेडी INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

SIR और वोट चोरी का मुद्दा

इस रैली का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR रहा। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। गठबंधन ने इसे मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी मोर्चा खोला और उनके इस्तीफे की मांग की। रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई।

राहुल गांधी के लिए क्यों अहम

राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। रामलीला मैदान की इस रैली के जरिए कांग्रेस ने इसे केवल अपनी पार्टी का मुद्दा बनाने के बजाय पूरे विपक्ष का साझा अभियान बनाने की कोशिश की।

अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं की मौजूदगी से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया। हालांकि, गठबंधन के कुछ बड़े नेताओं की अनुपस्थिति ने भी राजनीतिक चर्चाओं को जगह दी है।

अब देखना होगा कि अलग-अलग राज्यों में अपनी राजनीतिक प्राथमिकताएं रखने वाले विपक्षी दल इस मुद्दे पर आगे कितनी एकजुटता बनाए रख पाते हैं।

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

September 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

September 6, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

August 24, 2026
Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

August 12, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

August 12, 2026
FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

August 3, 2026
Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

July 29, 2026
Mohammad Irfan Rahul Gandhi Meeting

Political Update: जंतर-मंतर से चर्चा में आए इरफान से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के हक और कौन कौन से मुद्दों पर हुई बात

July 28, 2026
Parimal Nathwani’s Victory: विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार , क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

Parimal Nathwani’s Victory: विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार , क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

June 19, 2026
INDIA Alliance Meeting में एकजुटता पर जोर, रोजगार और लोकतंत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला, भाजपा ने कसा तंज

INDIA Alliance Meeting में एकजुटता पर जोर, रोजगार और लोकतंत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला, भाजपा ने कसा तंज

June 9, 2026

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India