रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की लगातार दो सोशल मीडिया पोस्ट से यूपी की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने संगठन, वसूल और विचारधारा पर संकेत दिए।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026
in राजनीति
Kaushal Kishore BJP Politics
Share on FacebookShare on Twitter

Kaushal Kishore BJP Politics:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की लगातार दो सोशल मीडिया पोस्ट ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। सोमवार और मंगलवार को की गई उनकी पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति या संगठन का सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर चुनावी माहौल के बीच इन पोस्ट ने पार्टी के अंदर की सियासत को लेकर अटकलों को हवा दे दी है।

गेंद वाली पोस्ट

कौशल किशोर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि एक मित्र से बातचीत के दौरान गेंद का उदाहरण दिया गया। उनके मुताबिक, गेंद जितनी ऊंचाई तक जानी थी, जा चुकी है और अब नीचे आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नीचे आने की रफ्तार लगातार बढ़ती जाती है और गेंद के गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता। उनकी इस बात के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे।

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

सितम्बर 4, 2026

वसूलों पर सवाल

सोमवार की पोस्ट के बाद मंगलवार को कौशल किशोर ने एक और पोस्ट कर चर्चाओं को और बढ़ा दिया। उन्होंने लिखा कि कोई भी संगठन या आंदोलन जब अपने वसूलों से भटक जाता है तो वह आखिरकार वहीं पहुंच जाता है, जहां से उसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि विचारधारा से जुड़े लोगों का विश्वास टूट जाता है, इसलिए वसूलों से भटकना नहीं चाहिए। इस पोस्ट को पार्टी की रीति-नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

पार्टी में चर्चा तेज

कौशल किशोर ने दोनों पोस्ट में किसी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया है। इसके बावजूद लगातार दो दिन उनके संदेश सामने आने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी पोस्ट पर अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य विचार बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे भाजपा की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

परिवार भी भाजपा से जुड़ा

कौशल किशोर खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी भाजपा की मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में उनकी लगातार दो पोस्ट को लेकर पार्टी से नाराजगी की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, कौशल किशोर ने अभी तक अपने अगले कदम या किसी राजनीतिक योजना को लेकर खुलकर कोई जानकारी नहीं दी है। भाजपा की ओर से भी उनकी पोस्ट पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आगे क्या होगा?

फिलहाल कौशल किशोर की पोस्ट के वास्तविक राजनीतिक संकेत क्या हैं, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने अपने संदेशों में सिर्फ संगठन, वसूल और विचारधारा की बात की है। लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने के साथ ऐसे बयानों का राजनीतिक असर जरूर देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि कौशल किशोर आगे भी इसी तरह कोई संदेश देते हैं या अपनी स्थिति को लेकर खुलकर कुछ कहते हैं।

Tags: BJP PoliticsKaushal KishoreUttar Pradesh Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिलहाल भले ही सबकुछ शांत दिखाई दे रहा हो, लेकिन अंदरखाने हलचल तेज है। इसी...

BJP Surprise Decisions

BJP Surprise Picks: जितेंद्र मिश्रा से योगी तक, जब चर्चा में कोई और था, BJP ने बना दिया किसी और को बॉस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

BJP Surprise Decisions:ऑफिस में खबर लिखते समय टीवी स्क्रीन पर ब्रेकिंग फ्लैश हुई कि अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

Sajjan Kumar Controversy

BJP Action: सज्जन कुमार की शोकसभा में पहुंचे 3 सांसद, नितिन नवीन ने लगाई कड़ी फटकार

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

BJP Action: भारतीय राजनीति में 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा आज भी बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसका...

Next Post
Janmashtami 2026 Bhog

Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और श्रीकृष्ण को लगाएं कौन सा भोग

UP Solar Panel Night Power Generation

Solar Mystery: यूपी में रात के अंधेरे में भी सोलर पैनल बना रहे बिजली, 1000 से ज्यादा मामलों ने बिजली विभाग को चौंकाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In