Sunday, November 29, 2026 9:05 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Ye Prem Mol Liya Trailer: राजश्री की फिल्म में दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी , क्या शादी के बाद दुल्हन के घर रहेगा दूल्हा

Ye Prem Mol Liya Trailer: राजश्री की फिल्म में दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी , क्या शादी के बाद दुल्हन के घर रहेगा दूल्हा

राजश्री की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना शादी के बाद पत्नी शर्वरी के घर रहने का फैसला करते हैं। सूरज बड़जात्या निर्देशित यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी।

by Sadaf Farooqui
29/11/2026

Ye Prem Mol Liya Trailer: राजश्री प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम और शर्वरी पूर्वा के किरदार में नजर आएंगे। इसकी कहानी शादी के बाद की एक ऐसी व्यवस्था पर आधारित है, जिसमें दूल्हा अपनी पत्नी को अपने घर लाने के बजाय खुद उसके घर जाकर रहने लगता है। फिल्म का यह विचार पारंपरिक पारिवारिक व्यवस्था से बिल्कुल अलग है।

फिल्म में पूर्वा एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती है, जिसमें पांच महिलाएं हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूर्वा के कंधों पर है। वह अपने परिवार को छोड़कर कहीं और नहीं जा सकती। ऐसे में प्रेम एक बड़ा फैसला लेता है। वह शादी के बाद पूर्वा के घर जाकर उसके परिवार के साथ रहने का निर्णय करता है।

धीरे-धीरे दोनों परिवार एक साथ रहने लगते हैं और घर की जिम्मेदारियां भी साझा करते हैं। हालांकि, एक छत के नीचे अलग-अलग स्वभाव और सोच वाले लोगों के रहने से कई तरह की परेशानियां पैदा होती हैं। ट्रेलर में घर के अंदर होने वाली नोकझोंक, रिश्तों में तनाव और प्रेम-पूर्वा के बीच आने वाली मुश्किलों की झलक दिखाई गई है।

RELATED NEWS

Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

November 4, 2026
आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम को धन्यवाद दिया—भारत में बच्चों के भविष्य को बदलने की आपकी कोशिशें प्रेरणादायक

आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम को धन्यवाद दिया—भारत में बच्चों के भविष्य को बदलने की आपकी कोशिशें प्रेरणादायक

December 1, 2025

आयुष्मान के लिए प्रेम है ‘ग्रीन फॉरेस्ट’

फिल्म में आयुष्मान खुराना का किरदार प्रेम अपनी पत्नी और उसके परिवार का पूरा साथ देता है। आयुष्मान ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रेम शुरुआत से ही ग्रीन फ्लैग है, बल्कि वह तो ग्रीन फॉरेस्ट है। उनका कहना है कि प्रेम अपनी पत्नी और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहता है।

यह किरदार रिश्तों में बराबरी, समझदारी और एक-दूसरे की जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता नजर आएगा। फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों और बदलती सामाजिक परंपराओं को एक मनोरंजक अंदाज में पेश करने की कोशिश करती है।

ट्रेलर के साथ गाने की भी चर्चा

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर 18 नवंबर 2026 को जारी किया गया। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया ने संभाली है। इसका एक गाना ‘झुमका पटोला’ भी चर्चा में है। हिमेश इससे पहले सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए भी संगीत दे चुके हैं।

आयुष्मान ने बताया कि फिल्म का पहला गाना देखने के बाद उन्हें सबसे पहले संदेश भेजने वालों में करण जौहर शामिल थे। उन्होंने कहा कि करण राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्मों और उनकी दुनिया के बड़े प्रशंसक हैं।

फिल्म में नजर आएंगे कई शानदार कलाकार

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक कपूर, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

फिल्म की सहायक भूमिकाओं में श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी और राजेश कुमार भी शामिल हैं। इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ फिल्म में पारिवारिक रिश्तों और हल्के-फुल्के मनोरंजन का मेल देखने को मिलेगा।

12 साल बाद लौट रहा है राजश्री का प्रेम

राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्मों में ‘प्रेम’ नाम का किरदार खास पहचान रखता है। इससे पहले सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे कलाकार इस नाम के किरदार निभा चुके हैं। पिछली बार 2015 में रिलीज हुई ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान प्रेम के रूप में नजर आए थे। अब आयुष्मान खुराना पहली बार इस लोकप्रिय किरदार को पर्दे पर निभाने जा रहे हैं।

सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्म ‘ऊंचाई’ थी, जिसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब वह ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए पारिवारिक रिश्तों और बदलती परंपराओं की कहानी लेकर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’?

फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर 2026 को रिलीज किया गया है। वहीं, यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने मिलकर इसका निर्माण किया है। अब देखना होगा कि दूल्हे के दुल्हन के घर रहने की यह अनोखी कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

Related Posts

Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

November 4, 2026
आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम को धन्यवाद दिया—भारत में बच्चों के भविष्य को बदलने की आपकी कोशिशें प्रेरणादायक

आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम को धन्यवाद दिया—भारत में बच्चों के भविष्य को बदलने की आपकी कोशिशें प्रेरणादायक

December 1, 2025
Border 2,Anurag Singh,Sunny Deol,Ayushmann Khurrana

Bollywood News : सनी देओल की हिट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सीक्वल को आयुष्मान खुराना ने ठुकराया

August 7, 2024
Ayushmann Khurrana ने वॉर्नर म्यूजिक के साथ रिलीज किया न्यू सॉन्ग

Ayushmann Khurrana ने वॉर्नर म्यूजिक के साथ रिलीज किया न्यू सॉन्ग

July 9, 2024
Ayushmann Khurrana

एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के लिए फूड ट्रक के उद्घाटन में पहुंचे एक्टर Ayushmann Khurrana ने कही ये खास बात

March 30, 2024
Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana के वायरल वीडियो दिल दिल पाकिस्तान पर सच आया सामने, जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

January 26, 2024

क्रिकेटर Saurav Ganguly की बायोपिक में नज़र आएंगे Ayushmann Khurrana

May 31, 2023

Ayushmann Khurrana की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया प्रोमों रिलीज Salman Khan संग मस्ती करते आए नज़र

November 19, 2024

Shehnaaz Gill: चैट शो के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा- शहनाज़ बहुत ही हिम्मती लड़की हैं

December 1, 2022

आयुष्मान खुराना के साथ काफी क्लोजी होती दिखी Shehnaaz Gill

November 26, 2022
Next Post
Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत, मृतकों में 4 बच्चे सहित 4 महिलाएं शामिल

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत, मृतकों में 4 बच्चे सहित 4 महिलाएं शामिल

UP Schools Winter Vacation: यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां

UP Schools Winter Vacation: यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां

Digestive Health: पेट में गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत , जानिए घरेलू उपाय

Digestive Health: पेट में गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत , जानिए घरेलू उपाय

POPULAR POST

anant singh daughter wedding

Shahi Wedding: 3 करोड़ की Defender में आया कौन, जानिए अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की पूरी कहानी?

November 25, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

November 25, 2026
Horoscope Today 28 November 2026

Horoscope Today: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ

November 27, 2026
IIT NEW COURSE: क्या Robotics, Physical AI और Space Engineering के नए कोर्स खोलेंगे करियर के नए रास्ते

IIT NEW COURSE: क्या Robotics, Physical AI और Space Engineering के नए कोर्स खोलेंगे करियर के नए रास्ते

November 26, 2026
Digestive Health: पेट में गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत , जानिए घरेलू उपाय

Digestive Health: पेट में गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत , जानिए घरेलू उपाय

November 29, 2026
Kannauj Road Accident, Agra Lucknow Expressway, School Bus Acciden

Kannauj Accident:कन्नौज हादसे में इकलौते बेटे को खोकर टूटा पिता, अफसर बनाने का सपना रह गया अधूरा

November 23, 2026

LATEST

फवाद खान और माहिरा खान के शो को बड़ा झटका, Netflix ने भारत में रिलीज पर लगाई रोक

फवाद खान और माहिरा खान के शो को बड़ा झटका, Netflix ने भारत में रिलीज पर लगाई रोक

November 29, 2026
पाकिस्तान के हाथ से निकला जीता हुआ मैच, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता खिताब

पाकिस्तान के हाथ से निकला जीता हुआ मैच, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता खिताब

November 29, 2026
Digestive Health: पेट में गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत , जानिए घरेलू उपाय

Digestive Health: पेट में गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत , जानिए घरेलू उपाय

November 29, 2026
UP Schools Winter Vacation: यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां

UP Schools Winter Vacation: यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां

November 29, 2026
Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत, मृतकों में 4 बच्चे सहित 4 महिलाएं शामिल

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत, मृतकों में 4 बच्चे सहित 4 महिलाएं शामिल

November 29, 2026
Ye Prem Mol Liya Trailer: राजश्री की फिल्म में दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी , क्या शादी के बाद दुल्हन के घर रहेगा दूल्हा

Ye Prem Mol Liya Trailer: राजश्री की फिल्म में दिखेगी अनोखी प्रेम कहानी , क्या शादी के बाद दुल्हन के घर रहेगा दूल्हा

November 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India