रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सरकार और विपक्ष कई अहम मुद्दों पर आमने-सामने हैं। राम मंदिर, परिसीमन, शिक्षा, एफसीआरए संशोधन और छात्र आंदोलन जैसे विषयों पर जोरदार बहस होने के आसार हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026
in राजनीति
Parliament Monsoon Session 2026
Share on FacebookShare on Twitter

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन में तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है। सत्र शुरू होने से पहले रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। हालांकि विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वह कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में उतरेगा। माना जा रहा है कि यह सत्र राजनीतिक और विधायी दोनों दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

विपक्ष की रणनीति पहले ही तैयार

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संकेत दिया है कि वे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप, एफसीआरए संशोधन विधेयक, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रस्तावित बदलाव और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पहले ही इन प्रस्तावों का विरोध करने की बात कह चुके हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने अलग बैठक कर संयुक्त रणनीति भी तैयार की।

RELATED NEWS

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026
Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

अगस्त 3, 2026

‘वन्दे मातरम्’ से जुड़े विधेयक होगी चर्चा

सरकार राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है, जिसमें ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करने या इसके गायन में बाधा डालने को आपराधिक अपराध घोषित करने का प्रस्ताव है। विधेयक के अनुसार दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान रखा गया है। दूसरी ओर, डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा की मांग उठाई। पार्टी ने कहा कि यदि प्रस्ताव दक्षिण भारत के हितों को प्रभावित करता है तो वह इसका विरोध करेगी और परिसीमन पर 25 वर्ष तक रोक बढ़ाने की मांग करेगी।

राम मंदिर दान का मुद्दा भी रहेगा चर्चा में

सर्वदलीय बैठक के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की। इसके अलावा विपक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन, उनके साथ हुई पुलिस कार्रवाई तथा नीट और सीबीएसई से जुड़े छात्र आंदोलनों का मुद्दा भी उठाने की तैयारी में है। विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी प्रमुखता से उठाने का संकेत दे चुका है।

एनसीपीआई को लेकर वॉकआउट

सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के नए समूह एनसीपीआई को बुलाए जाने का विपक्ष ने विरोध किया। इसी मुद्दे पर विपक्षी दलों ने कुछ समय के लिए बैठक से प्रतीकात्मक वॉकआउट किया, हालांकि बाद में वे फिर शामिल हो गए। उधर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों से सार्थक चर्चा के बाद विधेयकों को पारित कराने की अपील की। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक में सभी दलों से जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग देने का आग्रह किया।

Tags: Indian Politicsmonsoon sessionparliament news
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament LIVE: सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र दोबारा शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमाने के पूरे आसार हैं। केंद्र...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद भवन पहुंचे।...

Next Post
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

Jhajjar Well Accident

Jhajjar Well Tragedy: बछड़े को बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, गांव में पसरा मातम, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist