Sunday, May 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

UP BJP: बंगाल जीत के बाद अब यूपी, पंजाब पर फोकस, क्या संगठन और सरकार में होंगे बड़े बदलाव

बंगाल और असम में मजबूत प्रदर्शन के बाद भाजपा अब उत्तर प्रदेश और पंजाब पर पूरा ध्यान दे रही है। यूपी में संगठन और योगी मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 7, 2026
in राजनीति
UP BJP organization changes
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Major Changes:पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का उत्साह काफी बढ़ गया है। पार्टी अब अपनी पूरी ताकत उत्तर प्रदेश और पंजाब की राजनीति पर लगाने की तैयारी कर रही है। बंगाल और असम में शपथ ग्रहण समारोह और बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भाजपा की नजर अब यूपी पर टिक गई है।
पार्टी नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अहम राजनीतिक राज्य है। ऐसे में यहां संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि चुनावी तैयारी और मजबूत हो सके।

योगी मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा है कि चार से पांच चेहरों को मंत्रिमंडल से हटाकर प्रदेश संगठन में लाया जा सकता है। इनमें कुछ ऐसे मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनके कामकाज की रिपोर्ट बहुत अच्छी नहीं रही। हालांकि, पार्टी जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर उन्हें संगठन में जगह दे सकती है।

RELATED NEWS

Bihar Cabinet Decision: सड़कों, बसों, एआई, ई-वोटिंग  पर हुए अहम निर्णय, कैसे विकास और सुविधाएं बढ़ेंगी

Bihar Cabinet Decision: सड़कों, बसों, एआई, ई-वोटिंग पर हुए अहम निर्णय, कैसे विकास और सुविधाएं बढ़ेंगी

May 7, 2026
IAS Anjani Kumar Singh road issue

नन्ही फरियादी की गुहार सुन तुरंत हरकत में आया प्रशासन, क्यों भागे भागे गांव पहुंचे डीएम

May 7, 2026

प्रदेश संगठन में भी नई टीम की तैयारी

भाजपा ने पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया था। वहीं बिहार के युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। लेकिन अभी तक दोनों की पूरी टीम का ऐलान नहीं हुआ है।
अब माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय टीम में नए चेहरों को मौका मिलेगा। पार्टी युवा नेताओं और नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा दिखा सकती है।

यूपी के कई नेता जा सकते हैं राष्ट्रीय टीम में

राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। खबर है कि पार्टी कुछ पुराने नेताओं की जगह अब कम उम्र के चेहरों को आगे बढ़ा सकती है।
डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रेखा वर्मा, राधा मोहन अग्रवाल और अरुण सिंह जैसे नेताओं की जगह नई टीम में युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कई बड़े नाम चर्चा में शामिल

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का नाम इस समय काफी चर्चा में है। संगठन में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम या योगी टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि माना जा रहा है कि उन्हें राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य और एमएलसी अश्विनी त्यागी के नाम भी चर्चा में हैं। खबर यह भी है कि योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री को भी राष्ट्रीय टीम में भेजा जा सकता है।

पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश संगठन और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है। भाजपा आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तर पर नई रणनीति बनाने में जुटी हुई है। पार्टी चाहती है कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे और चुनाव से पहले मजबूत संदेश दिया जा सके।

Tags: News1IndiaUP BJP Newsyogi cabinet
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Bihar Cabinet Decision: सड़कों, बसों, एआई, ई-वोटिंग  पर हुए अहम निर्णय, कैसे विकास और सुविधाएं बढ़ेंगी

Bihar Cabinet Decision: सड़कों, बसों, एआई, ई-वोटिंग पर हुए अहम निर्णय, कैसे विकास और सुविधाएं बढ़ेंगी

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Bihar Cabinet Decision:बिहार में अब राज्य की बड़ी सड़कों, अहम पुलों और प्रमुख रास्तों पर टोल टैक्स लिया जाएगा। इसके...

IAS Anjani Kumar Singh road issue

नन्ही फरियादी की गुहार सुन तुरंत हरकत में आया प्रशासन, क्यों भागे भागे गांव पहुंचे डीएम

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

IAS Anjani Kumar Singh:अक्सर लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पाती। मगर उत्तर...

India election results global media reaction

Global Reaction: बंगाल में बीजेपी की जीत, तमिलनाडु में विजय के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा

by SYED BUSHRA
May 6, 2026

Global Reaction on India Election Results:भारत के पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को दुनियाभर की मीडिया ने प्रमुखता से कवर...

kmp expressway accident five killed

KMP Expressway Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली चार पुलिसकर्मी सहित पांच जिंदगियां, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
May 5, 2026

KMP Expressway Accident: एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब...

: election results highest lowest margins India

Wins Margins: पांच राज्यों के नतीजों में दिखा दिलचस्प मुकाबला, कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर तो कहीं रिकॉर्ड जीत

by SYED BUSHRA
May 5, 2026

Narrow Wins and Massive Margins:4 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, जिन पर पूरे देश...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist