What Happens After Death?24 साल की मारियांद्री कर्डेनस, जो पेशे से एक ग्राफिक डिजाइनर हैं, ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि वह करीब तीन घंटे तक मरी रहीं और फिर दोबारा जिंदा हुईं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी दुनिया देखी जो इस धरती से बिल्कुल अलग थी। वह घर से काम कर रही थीं तभी अचानक उनका गला भर आया और वह कुछ बोल नहीं पा रहीं थीं। धीरे-धीरे उनका शरीर सुन्न हो गया और वह बेहोश हो गईं। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कोमा में डाल दिया।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
डॉक्टरों के अनुसार, कुछ समय बाद उन्होंने मारियांद्री को मृत घोषित कर दिया। लेकिन मारियांद्री का कहना है कि उस समय उनका आत्मिक सफर शुरू हो चुका था। उन्होंने खुद सुना कि डॉक्टर कह रहे थे, “वह हमें छोड़ चुकी है।”
स्वर्ग जैसा अनुभव
मारियांद्री बताती हैं कि जब उन्होंने आंखें खोलीं, तो वह एक अलग ही जगह पर थीं। एक ऐसी जगह जहां न सूरज था, न चांद और न ही सितारे, लेकिन चारों ओर रोशनी थी। वहां उन्होंने बहुत सारे ऐसे खाने के आइटम्स देखे जो उन्होंने कभी नहीं देखे थे। वहां लोग थे, लेकिन कोई एक-दूसरे से मुंह से बात नहीं कर रहा था, सब आपस में सोच के ज़रिए बात कर रहे थे। उन्हें अपनी पुरानी ज़िंदगी की कोई याद नहीं थी।
भगवान से मुलाकात
मारियांद्री का दावा है कि उन्होंने वहां भगवान को देखा, जो पूरे माहौल को रोशनी से भर रहे थे। भगवान बहुत शांत और मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे थे। उन्होंने मारियांद्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मारियांद्री के अनुसार, भगवान ने उनसे कहा कि अभी तुम्हारा समय नहीं आया है, तुम्हें वापस धरती पर जाना होगा।
स्वर्ग में 3 घंटे = धरती पर 3 दिन
स्वर्ग में बिताए गए तीन घंटे, धरती पर तीन दिन बन गए। जब मारियांद्री को होश आया, तो वह कोमा से बाहर आ चुकी थीं। अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह मानती हैं कि भगवान ने उन्हें एक खास उद्देश्य से यह अनुभव दिया ताकि वे दूसरों को मृत्यु के बाद की दुनिया के बारे में बता सकें।
क्या है इस कहानी से सीख?
मारियांद्री की कहानी से हमें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि क्या वाकई मृत्यु के बाद कोई दूसरी दुनिया होती है? यह अनुभव भले ही सबके लिए सच न हो, लेकिन यह किसी के लिए एक नई उम्मीद और विश्वास की किरण बन सकता है।
डिस्क्लेमर: यह अनुभव मारियांद्री कर्डेनस के व्यक्तिगत दावे पर आधारित है। News1 इंडिया इस दावे की पुष्टि नहीं करता और इसे केवल रोचक जानकारी के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।