Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सिर पर 15 फ्रैक्चर, टूटी गर्दन और जिगर के चार टुकड़े.. सामने आई रुह कपाने वाली मुकेश चंद्रकार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में ठेकेदारों के घोटालों का खुलासा करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या की क्रूरता उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट से साफ झलकती है।

by Akhand Pratap Singh
January 6, 2025
in Breaking, छत्तीसगढ़
Mukesh Chandrakar Autopsy Report

Mukesh Chandrakar Autopsy Report: छत्तीसगढ़ में ठेकेदारों के घोटालों का खुलासा करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या की क्रूरता उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट से साफ झलकती है। 28 वर्षीय मुकेश का शव सेप्टिक टैंक में मिला था लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि अपने 12 साल के करियर में उन्होंने इतनी भयावह घटना कभी नहीं देखी।

रिपोर्ट के हिसाब से मुकेश की हत्या 2 या उससे ज्यादा लोगों ने बेहद बेरहमी से की थी। उनके सिर पर 15 फ्रैक्चर पाए गए, गर्दन टूटी हुई थी और दिल शरीर से बाहर था। जिगर चार टुकड़ों में बंट चुका था और पांच पसलियां भी टूट चुकी थीं। तीन दिन से लापता मुकेश का शव जब बरामद हुआ तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि परिजनों ने उसे कपड़ों के आधार पर पहचाना।

RELATED NEWS

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

June 23, 2026
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

November 18, 2025

सुरेश की संपत्ति में बने सेप्टिक टैंक से मिली थी लाश

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। विशेष जांच दल (SIT) ने रविवार को सुरेश को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि सुरेश ही इस हत्या का मास्टरमाइंड है क्योंकि मुकेश ने उसके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। वारदात का खुलासा 3 जनवरी को हुआ था जिसके बाद से सुरेश फरार था।

मुकेश 1 जनवरी को लापता हुए थे। उनका शव 3 जनवरी (Mukesh Chandrakar Autopsy Report) को सुरेश चंद्राकर की एक संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। सुरेश पर हत्या का शक इसलिए गहरा गया क्योंकि मुकेश ने हाल ही में सुरेश के भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। मुकेश ने बस्तर में 120 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना में घोटाले का खुलासा किया था जिसमें अनियमितताओं की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़े: क्या था मुकेश की हत्या का राज? नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पत्रकार की निर्मम हत्या ने क्यों मचाई हड़कंप?

मुकेश के करिजनों की क्या है मांग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश चंद्राकर के भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच 1 जनवरी को मुकेश अचानक लापता हो गए। 3 जनवरी को सुरेश की संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक से उनका शव बरामद होने के बाद पुलिस और मुकेश के परिवार को सुरेश पर हत्या का शक गहराने लगा।

मुकेश के बड़े भाई युकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar Autopsy Report) ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में सुरेश के खिलाफ हत्या की धाराएं शामिल करने की मांग की थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में सुरेश चंद्राकर, उसके भाई दिनेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि घोटाले का पर्दाफाश करने के बाद से सुरेश लगातार मुकेश को धमका रहा था और उन्हें सबक सिखाने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा था।

Tags: chhattisgarhMukesh Chandrakar

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Chhattisgarh के महासमुंद जिले से देश के खनिज क्षेत्र के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली...

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

by Vinod
November 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मों के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर...

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

by Vinod
May 5, 2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। भगवान शिव की महिला अपरंपार है। कहा जाता है कि बाबा भोले शंकर जिस पर प्रसन्न हो...

इस गांव में डायन की लोग करते हैं पूजा अर्चना, जानिए नीम के पेड पर क्यों निवास करती हैं परेतिन दाई

इस गांव में डायन की लोग करते हैं पूजा अर्चना, जानिए नीम के पेड पर क्यों निवास करती हैं परेतिन दाई

by Vinod
April 30, 2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। भारत में देवी-देवताओं के लाखों ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं, जिनका जिक्र पुराणों में मिलता है। इन...

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

by Vinod
April 25, 2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीख का असर जमीन पर दिखना शुरू हो गया है। मार्च 2026...

Next Post
कहानी कानपुर के डॉन मोनू पहाड़ी की, जिसने अपनी महबूबा के प्राईवेट पार्ट पर इस वजह से मारी थी 10 गोलियां

कहानी कानपुर के डॉन मोनू पहाड़ी की, जिसने अपनी महबूबा के प्राईवेट पार्ट पर इस वजह से मारी थी 10 गोलियां

HMPV

HMPV vs COVID-19: जानिए HMPV और COVID-19 वायरस के अंतर, जानिए कौन है ज्यादा जानलेवा

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India