Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
LAC: बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, एक्शन में आई इंडियन आर्मी ने घोड़ों से की

LAC: बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, एक्शन में आई इंडियन आर्मी ने घोड़ों से की पेट्रोलिंग, Video viral

लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के बाद से भारतीय सेना ने गश्त बढ़ा दी है। बॉर्डर पर दूरी तक निगरानी करने के लिए भारतीय जवान अब घोड़ों और खच्चरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सेना के जवान एलएसी के आस-पास के इलाकों में घोड़ों और खच्चरों से सर्वे कर रहे हैं।

दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट पर

वहीं इससे पहले भारतीय जवानों की बॉर्डर पर क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि भारतीय सेना ने जहां क्रिकेट खेला है उस जगह का खुलासा नहीं किया गया है।

लेकिन बताया जा रहा है कि यहीं पर जून 2020 में भारत-चीन के जवानों के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद से दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट पर हैं।

चीन के विदेश मंत्री ने भारत-चीन के संबंधों पर कही ये बात

दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्री किन गांग इस समय जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। इस दौरान किन गांग ने कहा कि “पड़ोसी देशों और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं की दृष्टि से देखा जाए तो चीन और भारत के बीच मतभेदों की तुलना में कहीं अधिक समान हित हैं।

” उन्होंने कहा  कि “दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों को दुनिया में सदी में एक बार होने वाले बदलावों की दृष्टि से देखना चाहिए। साथ ही आधुनिकीकरण की राह पर आगे बढ़ना चाहिए।”

‘इंडियन आर्मी हर खतरों और चुनौतियों से निपटने के लिए तरह तैयार’

वहीं उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना जम्मू और लद्दाख दोनों सीमाओं पर लगातार उभर रहे खतरों और चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि “भारतीय सेना राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखते हुए देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी घटनाक्रमों पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं। हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएंगे।”

Exit mobile version