Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home जम्मू कश्मीर

राहुल ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा कहा- 370 पर स्टैंड क्लियर, हम लोकतंत्र को बहाल करेंगे, शाह को दी ये बड़ी चुनौती

Anu Kadyan by Anu Kadyan
January 30, 2023
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसको लेकर चर्चा हुई है। इसके दस्तावेज भी मैं दिखा दूंगा। हम कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं। बीजेपी का कहना था कि 370 हटने के बाद से यहां पर सब ठीक हो गया है, लेकिन सच तो ये है यहां लगातार लटारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अगर सब ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करें।

पूरा विपक्ष मिलकर लड़ेगा

जम्मू कश्मीर के लोगों में दुख है। मेरा पूर्वज भी कश्मीर से ही थे। मुझे यहां आते समय महसूस हो रहा था कि मैं अपने घर जा रहा हूं। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष में बिखराव नहीं है। हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे। यह लड़ाई BJP-RSS की विचारधारा के खिलाफ है। मीडिया का जो फोकस विपक्ष पर होना चाहिए, वह होता नहीं। जो हम बोलते हैं, वह मीडिया मिस कर देती है।

RELATED POSTS

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

January 18, 2026
लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025

यात्रियों ने ईस्ट टू वेस्ट यात्रा के लिए कहा है, हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ तय नहीं हुआ है। जैसे ही तय होते है हम बताएंगे। यह 135 दिन की यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं थी। हम इस यात्रा के जरिए लोगों से जुड़कर उनसे हरसंभव संवाद करना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाल होने के बाद ही हर समस्या का समाधान होगा। लद्दाख की जनता भी यही चाहती है।

लद्दाख में चीन ने 2000 वर्ग किमी एरिया पर कब्जा कर लिया

RSS-BJP संसद, कानून और संस्थानों पर हमला कर रही है और मैं नोटबंदी, GST, चाइना व लोकतंत्र पर बात करना चाहता हूं। लेकिन संसद में वे बोलने नहीं देते, माइक बंद कर देते हैं।आर्मी के व्यक्ति ने मुझे बताया कि लद्दाख में चीन ने 2000 वर्ग किमी तक के एरिया पर कब्जा कर लिया है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को PDP चीफ महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा के साथ शामिल हुईं। प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ यात्रा में नजर आईं। इस दौरान राहुल ने पुलवामा में 2019 में बम विस्फोट में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने लाल चौक पर झंडा फहराया। राहुल ने अपनी पद यात्रा तय समय से एक दिन पहले ही खत्म कर ली।

मल्लिकार्जुन खड़गे गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। राहुल की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। उन्होंने गृह मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की। वहीं अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। इसलिए मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। उन्होंने यात्रा कर रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी।

Tags: amit shahLal ChowkNews1IndiaRahul Gandhirestore democracystand clear on 370
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती...

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

by Kanan Verma
December 10, 2025

Rahul vs Shah in LS: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के...

Rahul Gandhi

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

by Mayank Yadav
December 9, 2025

Rahul Gandhi vote theft: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोरदार चर्चा हुई,...

नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

by Kanan Verma
November 25, 2025

Amit Shah on Naxalism : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दृढ़...

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

by Vinod
November 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मों के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर...

Next Post

UP MLC Elections: विधान परिषद की पांच सीटों पर वोटिंग जारी, शाम चार बजे तक होगा मतदान

भारत की जीत पर झूम उठा लेग स्पिनर पार्शवी का परिवार, ढोल की धुन पर ठुमके लगाते दिखे रिश्तेदार, माता-पिता ने ऐस बयां की अपनी खुशी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist