मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर तीखी बहस हुई। राहुल गांधी ने EVM पर सवाल उठाते हुए 'वोट चोरी' का आरोप दोहराया और चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष से तालमेल बिठाने का दावा किया।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 9, 2025
in Latest News, क्राइम, दिल्ली
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

Rahul Gandhi vote theft: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोरदार चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि राजनीतिक दलों को EVM को देखने की अनुमति दी जानी चाहिए और जोर देकर कहा कि “वोट चोरी एंटी नेशनल काम है।” इस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की।

चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी, गुमनाम राजनीतिक चंदा, और केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव रहा। गांधी ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि वह देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रहा है और चुनाव सुधारों को नहीं चाहता।

An excerpt from Rahul Gandhi Ji I Lou speech on election reforms.

“Put CJI in the committee which selects the CEC.”

“Give the access to CCTV footage for more than 45 days and give us access to EVM.”

“Withdraw the law which says that CEC can’t be punished” pic.twitter.com/2dtWutYEOY

— Shantanu (@shaandelhite) December 9, 2025

प्रमुख बिंदु और राहुल गांधी के आरोप

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए और सुझाव दिए:

  • EVM को देखने की मांग: राहुल गांधी ने मांग की कि राजनीतिक दलों को EVM को देखने के लिए दिया जाए क्योंकि ‘वोट चोरी एंटी नेशनल काम है’।

  • वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा: उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने वोट चोरी साबित की है। उन्होंने बिहार की वोटर लिस्ट में 1.22 लाख डुप्लीकेट फोटो और हरियाणा में एक ब्राजीलियन महिला की फोटो 22 बार छपने का दावा किया।

  • CEC नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल: उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को हटाना और दिसंबर 2023 में चुनाव आयुक्तों को दंडित न कर सकने का प्रावधान 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया, जो चुनाव आयोग और सत्ता के बीच तालमेल को दर्शाता है।

  • अन्य सुझाव: उन्होंने कहा कि मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए और सीसीटीवी फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए।

  • लोकतंत्र को नुकसान: गांधी ने आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर एक विशिष्ट संगठन से जुड़े लोगों का कब्जा किया जा रहा है, और बीजेपी लोकतंत्र को डैमेज करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है।

स्पीकर ने किया हस्तक्षेप

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए Rahul Gandhi द्वारा सदन में उदाहरण देने पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें गरिमा से बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध का एक तरीका होता है, लेकिन यह तरीका उचित नहीं है और सदन को गरिमा के साथ चलाना चाहिए।

बर्थडे पर नोटिस का ‘रिटर्न गिफ्ट’! नागरिकता से पहले 1980 की वोटर लिस्ट पर सोनिया गांधी से कोर्ट ने मांगा जवाब

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
YRKKH में अभीर नहीं, तलाकशुदा युवक बनेगा दूल्हा? मनीषा के निर्णय से परिवार में तनाव बढ़ा

YRKKH में अभीर नहीं, तलाकशुदा युवक बनेगा दूल्हा? मनीषा के निर्णय से परिवार में तनाव बढ़ा

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा की सफल हार्ट सर्जरी, गंभीर बीमारी से मिली राहत, जितेंद्र पहुंचे हाल जानने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In