Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Coronavirus Update: भारत ने हासिल किया 200 करोड़ कोविड टीकाकरण का लक्ष्य

Coronavirus Update: भारत ने हासिल किया 200 करोड़ कोविड टीकाकरण का लक्ष्य

New Delhi: भारत में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम ने रविवार को एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत से करीब 18 महीने बाद देश में अब तक 2 अरब वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक वीडियो संदेश में इस उपलब्धि के लिए देशवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए इस टीकाकरण कार्यक्रम ने आज 200 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह लक्ष्य हासिल करना देश और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। महज 18 महीनों में हमने इस लक्ष्य को हासिल किया है। विश्व में कई देश आज भी कोविड महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं भारत ने 200 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया है बल्कि दुनिया को एक नई दिशा भी दिखाई है।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने 2 अरब से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक देने के लिए भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महामारी के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता और प्रयासों का एक और सबूत है।

Exit mobile version