Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर हरे रंग का क्या है महत्व ?

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर हरे रंग का विशेष महत्व, जानिए महिलाओं के लिए क्यों खास होता है तीज का व्रत..

देश में 31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को पड़ता है।

इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हरियाली तीज महिलाओं के लिए खास पर्व होता है। खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए। वहीं कुवांरी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं।

क्या है धार्मिक मान्यता ?

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करने के साथ-साथ नए वस्त्र व चूड़ियां पहनती है। हरे रंग के  कपड़े और चूड़ियों का इसमें अधिक महत्व होता है।

आपतो बता दें तीज का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। हरियाली तीज का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

हरे रंग का महत्व

हिंदू धर्म में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर सावन महिने में। दरअसल सावन महिने में बारिश होने की वजह से चारों तरफ हरियाली नजर आती है। इसलिए इसे प्रकृति का रंग भी माना जाता है।

बारिश की बौछार मन को शांति और खुशी देती है। मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन हरे वस्त्र पहनने से बुध ग्रह मजबूत होता है। क्योंकि यह रंग भगवान का  प्रिय होता है।

सावन शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि शुरुआत

वहीं पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत इस बार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि 31 2022 है। इस बार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि शुरूआत 31 जुलाई को सुबह 3 बजे से हो कर 01 अगस्त, 2022 को सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी।

ये भी पढ़े-स्कूल जाने से दलित लड़की का रोका रास्ता, छीना बस्ता और दी धमकी, विरोध पर डंडों से किया हमला

Exit mobile version