महाराष्ट्र के नए सीएम 5 दिसंबर को लेंगे शपथ, भाजपा अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, PM मोदी होंगे शामिल

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की है कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

Maharashtra New CM

Maharashtra New CM

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की है कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के आजाद मैदान में होगा, इस शपथ ग्रहण समारोह में खुद पीएम मोदी भी शामिल होंगे। 23 नवंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही नई सरकार के गठन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब यह तय हो गया है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार 5 दिसंबर को बनने जा रही है, तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

महाराष्ट्र में बीजेपी ने 132 सीटें जीती

हाल ही में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीटें जीतीं। इस चुनाव में कांग्रेस समेत उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी की हालत खराब हो गई। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 16, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 20 और शरद पवार की पार्टी ने 10 सीटें जीतीं।

ये भी पढ़े:  ‘एंजॉय योर लास्ट डे…’ पप्पू यादव को मिली 24 घंटे में जान से मारने की धमकी, साथ ही जारी हुआ 7 सैकंड का वीडियो

हालांकि इसके बाद भी विपक्ष ने सरकार गठन में हो रही देरी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। उद्धव ठाकरे की पार्टी के राउत ने कहा कि, “परिणाम घोषित हुए आठ दिन बीत चुके हैं लेकिन महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री नहीं मिला है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) अपने गांव चले गए हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? परिणाम अप्रत्याशित हैं और लोगों की इच्छा के विरुद्ध हैं। पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।”

कौन बनेगा माहाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?

भाजपा ने घोषणा की है कि नई सरकार 5 दिसंबर को शपथ लेगी, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? लेकिन महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को ही कहा था कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख जे.पी. नड्डा के साथ उनकी “अच्छी और सकारात्मक” बातचीत हुई है। मुंबई रवाना होने से पहले शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय  एक या दो दिन में राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक और बैठक में लिया जाएगा।

ये भी पढ़े: Bank Jobs : SBI में नौकरी का बड़ा मौका! स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर तक करें आवेदन

Exit mobile version