Punjab: वन नेशन वन एजुकेशन से होगा ‘इतिहास और संस्कृति’ से छेड़छाड़, SGPC धामी कर रहे विरोध…

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. आप के संयोजक अरविंद केजरिवाल ने पंजाब में वन नेशन, वन एजुकेशन शुरू करने की बात की थी. जिसका राज्य के SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने विरोध किया है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में वन नेशन, वन एजुकेशन की शुरुआत करने की बात कही थी। इस दौरान पंजाब के मुख्य्मंत्री भगवंत मान भी वहां मौजूद थे। वन नेशन, वन एजुकेशन का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने विरोध किया है।

वन एजुकेशन से संस्कृति के साथ छेड़छाड़

SGPC  के अध्यक्ष वकील हरजिंदर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के वन नेशन, वन एजुकेशन वाले बयान की कड़ी निंदा करता हूं, केजरीवाल ने जो कुछ भी कहा है वो पंजाब और सिख विरोधी है, धरती पर गुरुओं द्वारा रचित इतिहास और संस्कृति के साथ किसी भी तरह का छेड़छाड़ बर्दाशत नहीं किया जाएगा, केजरीवाल का एक देश एक शिङा नीति की अभिव्यक्ति राज्यों की मौलिक विविधता और इतिहास को खत्म करने की साजिश है।’

 

पंजाब में भी एजुकेशन क्रांति

 

आपको बता दें कि 13 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की थी। इसी दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारा मानना है कि देश में सभी को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए, यह सभी का अधिकार है। दिल्ली की तरह ही अब पंजाब में भी एजुकेशन में  क्रांति आएगी। आज वन नेशन, वन एजुकेशन की पंजाब से शुरुआत हो चुकी है।

Exit mobile version