Weather Update : दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में नज़र आया बड़ा बदलाव

15 जनवरी 2025 को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली और यूपी में बारिश हो सकती है।

Weather Update

Weather Update : 15 जनवरी 2025 को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली और यूपी में बारिश हो सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी।

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी ठंड का कहर जारी है। सुबह के समय घना कोहरा और पूरे दिन चलने वाली शीतलहर लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। दिल्ली में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तड़के दिल्ली में घना कोहरा भी छाया रहा। उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है, जबकि बिहार और अन्य कई राज्यों में ठंड की स्थिति अभी भी बेहद कड़ी बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। आइए, देशभर के मौसम का हाल जानें।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार की सुबह दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा, और कुछ स्थानों पर अत्यधिक घना कोहरा भी हो सकता है। शाम और रात के समय हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहेगा। 16 जनवरी की सुबह भी बारिश की संभावना है, और दिनभर बादल घिरे रहेंगे, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। उस दिन अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम 10°C के बीच रहेगा। 17 और 18 जनवरी को घना कोहरा रहेगा और आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। इन दिनों में अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम 7-8°C के आसपास रह सकता है। 19 और 20 जनवरी को मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

कैसा रहेगा पंजाब और हरियाणा का मौसम ?

पंजाब में आज सुबह घने कोहरे की चादर के बीच होगी। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 16 से 18 जनवरी तक घना कोहरा पंजाबवासियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है, और इस दौरान ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। हरियाणा में भी आज के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, और यह कोहरा 18 जनवरी तक बना रह सकता है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी आज से लेकर 18 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जानिए किन्हें मिला ‘पंजे’ का सिंबल और …

यूपी बिहार समेत अन्य राज्यों का मौसम 

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज़ हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है। यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है, जिसके कारण तापमान में गिरावट और हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है। बिहार में भी ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कमी आई है। पश्चिमी बिहार के क्षेत्रों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Exit mobile version