सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नेपाल

Nepal Floods: बाढ़ में डूबा बैंक, 8 घंटे चला रेस्क्यू; लॉकरों से निकला 50 करोड़ का सोना और नकदी

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच नुवाकोट के डूबे कृषि विकास बैंक से आठ घंटे के अभियान में करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, नकदी, चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित निकाले गए।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026
in नेपाल
Nepal Floods Bank Rescue
Share on FacebookShare on Twitter

Nepal Floods Bank Rescue:तिब्बत से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। देश के आठ जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बताए जा रहे हैं और कई बस्तियों को काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच नुवाकोट जिले के त्रिशूली इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहत और बचाव दल के सदस्य बाढ़ में डूबे एक बैंक के अंदर से लॉकर और कीमती सामान बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।

लॉकरों तक पहुंचना मुश्किल

बताया जा रहा है कि यह वीडियो त्रिशूली-ढुंगे इलाके में स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा का है। अचानक आई बाढ़ के बाद बैंक की पूरी इमारत पानी में डूब गई थी। नदी के पानी के साथ बड़ी मात्रा में पत्थर, मिट्टी और मलबा भी बैंक के अंदर जमा हो गया था। शुरुआत में बैंककर्मियों को उम्मीद थी कि पानी जल्द कम हो जाएगा, लेकिन कई दिनों तक स्थिति सामान्य नहीं हुई। इसके बाद लॉकरों में रखी संपत्ति को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

8 घंटे का अभियान

नेपाल पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के दौरान कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा पूरी तरह जलमग्न हो गई थी। बैंक के अंदर मलबा भर जाने से लॉकरों और दूसरे हिस्सों तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। पुलिस और राहत-बचाव दल ने लगातार करीब आठ घंटे तक अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बैंक के अंदर मौजूद सोना, नकदी, चांदी और दूसरे कीमती सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

50 करोड़ का सोना

अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान में करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया। इसके अलावा लगभग डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये की नकदी, चांदी और अन्य कीमती सामान भी सुरक्षित निकाला गया। बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मलबे और पानी के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इसी रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

मौतों का आंकड़ा बढ़ा

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मौतों का आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 903 पहुंच गया। वहीं करीब 4,247 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं। आपदा के छठे दिन भी राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।

आठ जिलों में तबाही

नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, चितवन से 272, नवलपरासी पूर्व से 184, नवलपरासी पश्चिम से 82 और गोरखा से 58 शव बरामद हुए हैं। नुवाकोट से 52, धादिंग से 50, तनहू से 36 और रसुवा से 13 शव मिलने की जानकारी दी गई है। इस बीच मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम के भी नेपाल बाढ़ के दौरान लापता होने की खबर सामने आई है। चार दिन से उनका कोई सुराग नहीं मिलने के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश से मदद की गुहार लगाई गई है।

Tags: Flood RescueNepal DisasterNepal Floods
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist