Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पंजाब में जानिए वो 4 नगर निगम कौन से जिनपर है AAP की नजर

पंजाब में जानिए वो 4 नगर निगम कौन से जिनपर है AAP की नजर

पंजाब : पंजाब विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीत क्लीन स्वीप करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर अब नगर निगमों पर है। इनमें पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर नगर निगम शामिल है। इन चारों नगर निगम के चुनाव इसी साल दिसंबर में करवाने की तैयारी है। इसके लिए चंडीगढ़ में रणनीति बनाई जा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह मोर्चा संभाला है। चंडीगढ़ निगम चुनाव में जीत दिलाने के पीछे जरनैल सिंह की अहम भूमिका रही। उनके साथ प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट भी हैं।

चंडीगढ़ में जीत के पीछे जरनैल सिंह

पंजाब निगम चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह चंडीगढ़ में कमाल दिखा चुके हैं। चंडीगढ़ निगम के 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव में आप ने धमाकेदार एंट्री की। आप यहां से पहली बार चुनाव लड़कर ही 14 सीटें जीत गई। आप के उम्मीदवारों ने मेयर और पूर्व मेयर तक को हरा दिया। इस जीत के पीछे जरनैल सिंह की ही रणनीति थी। जरनैल सिंह ने कहा कि CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार के कामकाज से तय है कि चारों नगर निगम में AAP का ही मेयर बनेगा।

अमृतसर के मेयर और पटियाला के पूर्व मेयर AAP में

पंजाब में अमृतसर नगर निगम के मेयर कर्मजीत रिंटू चुनाव से पहले ही AAP में शामिल हो चुके हैं। पटियाला के पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली भी पार्टी में आ चुके हैं। उन्होंने ही विस चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराया। जालंधर और लुधियाना में कांग्रेस के मेयर हैं लेकिन वहां कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। ऐसे में आप की सेंधमारी आसानी से होनी तय है।

Exit mobile version