Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home पश्चिम बंगाल

Bengal Politics: टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता के बदले सुर, शुभेंदु अधिकारी से मांगी माफी, करी बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ

टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर की गई पुरानी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह दबाव में थे और परिवार की सुरक्षा को लेकर डरे हुए थे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 7, 2026
in पश्चिम बंगाल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Riju Dutta Apology Video: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता, जो पहले बीजेपी और शुभेंदु अधिकारी पर तीखे बयान देते नजर आते थे, अब नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रिजु दत्ता कह रहे हैं कि पहले वह काफी दबाव में थे। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना केंद्र से निकलते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया और उन्हें सुरक्षित जाने दिया। यही वजह है कि अब उनका नजरिया बदल गया है।

RELATED NEWS

Bengal चुनावी हिंसा का दौर शुरू, बीच सड़क रुकी कार, चली गोलियां, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हुई हत्या

Bengal चुनावी हिंसा का दौर शुरू, बीच सड़क रुकी कार, चली गोलियां, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हुई हत्या

May 7, 2026
Operation Sindoor Success

Bihar New Cabinet: विकास का नया दौर शुरू, सम्राट चौधरी सरकार का हुआ गठन, सहयोगी दलों सहित 32 को मिली जगह

May 7, 2026

शुभेंदु अधिकारी पर दिया था विवादित बयान

दरअसल, कुछ समय पहले रिजु दत्ता ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस बयान का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया था।

अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदले हालात के बीच रिजु दत्ता अपने पुराने बयान पर पछतावा जताते दिख रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था, वह बाहरी दबाव की वजह से कहा था।

“शुभेंदु दा, मुझे माफ कर दीजिए”

वीडियो में रिजु दत्ता भावुक अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं, “शुभेंदु दा, मैं आपसे माफी मांगता हूं। मैंने जो बातें पहले कही थीं, वो दबाव में आकर कही थीं। उस समय मुझे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता थी। इसलिए मुझे मजबूरी में ऐसा बोलना पड़ा।”

उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में माहौल ऐसा था कि उन्हें डर के कारण कई बातें कहनी पड़ीं। अब वह खुलकर अपनी बात रख पा रहे हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ की

रिजु दत्ता ने वीडियो में एक घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी गाड़ी एक जगह से गुजर रही थी, जहां बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे, तब उन्हें लगा था कि उन पर हमला हो सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उनके मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा, “रिजु दा को जाने दो।” रिजु दत्ता ने यह भी दावा किया कि दिल्ली और राज्य बीजेपी के नेताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की तरफ से उन्हें लगातार धमकियां मिलती थीं। हालांकि इस दावे पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

“मैं सिर्फ प्रवक्ता हूं, नेता नहीं”

वीडियो के आखिर में रिजु दत्ता कहते हैं कि वह सिर्फ पार्टी के प्रवक्ता हैं, कोई बड़े नेता नहीं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि बीजेपी की तरफ से अब तक रिजु दत्ता की माफी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन बंगाल की राजनीति में इसे बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Tags: Bengal PoliticsNews1IndiaSuvendu Adhikari
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Bengal चुनावी हिंसा का दौर शुरू, बीच सड़क रुकी कार, चली गोलियां, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हुई हत्या

Bengal चुनावी हिंसा का दौर शुरू, बीच सड़क रुकी कार, चली गोलियां, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हुई हत्या

by Kirtika Tyagi
May 7, 2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा...

Operation Sindoor Success

Bihar New Cabinet: विकास का नया दौर शुरू, सम्राट चौधरी सरकार का हुआ गठन, सहयोगी दलों सहित 32 को मिली जगह

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Bihar New Cabinet 2026: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ...

Uttar Pradesh Road Accident News

Road Accident: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तीन बसों की टक्कर, एक की मौत, स्कूल वैन, पिकअप की भिड़ंत, कई बच्चे घायल

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Uttar Pradesh Road Accident News:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े...

Emotional Story:  गुल्लक के पैसे छिनने का दर्द लेकर पहुंची मासूम फरियादी, हुआ भावुक माहौल, जिलाधिकारी ने लौटाई मुस्कान

Emotional Story: गुल्लक के पैसे छिनने का दर्द लेकर पहुंची मासूम फरियादी, हुआ भावुक माहौल, जिलाधिकारी ने लौटाई मुस्कान

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Kanpur Collectorate: उत्तर प्रदेश के कानपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार का दिन आम दिनों से अलग रहा। यहां रोज की तरह...

UP BJP organization changes

UP BJP: बंगाल जीत के बाद अब यूपी, पंजाब पर फोकस, क्या संगठन और सरकार में होंगे बड़े बदलाव

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Major Changes:पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का उत्साह काफी बढ़ गया है। पार्टी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist