Suvendu Adhikari West Bengal CM: Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यह राज्य के राजनीतिक इतिहास का बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah और रक्षामंत्री Rajnath Singh समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली।
इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री के साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। इनमें Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Ashok Kirtania, Khudiram Tudu और Nisith Pramanik शामिल हैं। शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार बनने जा रही है और यह राज्य के लिए नया अध्याय है।
विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता
शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
चुनाव नतीजों के बाद बदला राजनीतिक माहौल
चार मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं Mamata Banerjee की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर ही जीत मिली।
ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री थीं। लेकिन इस बार चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से बदलाव देखने को मिला।
ममता बनर्जी ने लगाए आरोप
चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने शुरुआत में इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान में भरोसा रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस तरह की बात नहीं करेगा।
राज्यपाल के फैसले से साफ हुआ रास्ता
राजनीतिक विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल R. N. Ravi ने सात मई को विधानसभा भंग करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्य की राजनीति में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
