Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur : करोड़ों के फर्जी लेनदेन का खुलास, बंगाल में छुपा बैठा था मास्टरमाइंड , पप्पू छूरी हुआ गिरफ्तार

कानपुर में फर्जी बैंक खाते खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मास्टरमाइंड महफूज आलम को गिरफ्तार किया। गिरोह गरीब लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर फर्जी खाते खोलता था।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 8, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Fake Transaction Gang: कानपुर में सामने आए इस बड़े फर्जीवाड़े ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। मामला सिर्फ करोड़ों रुपये के हेरफेर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें हवाला और जीएसटी चोरी जैसे गंभीर आरोप भी जुड़े हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था।

महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी मजदूरों, पेंटरों, कबाड़ी और छोटे काम करने वाले लोगों के दस्तावेज जुटाता था। इनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और दूसरे पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां बनाई जाती थीं। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का तकनीकी दिमाग फिरोज खान नाम का एक वकील था, जो फर्जी जीएसटी फर्म तैयार करवाने में मदद करता था।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh NCRB Crime Report

जीरो टॉलरेंस का असर, राष्ट्रीय औसत से कम अपराध दर, क्राइम कंट्रोल के दावे पर NCRB ने लगाई मोहर

May 8, 2026
TVK Government Formation Crisis

Tamil Nadu: सबसे बड़ी पार्टी पर बहुमत से दूर टीवीके, सरकार गठन को लेकर छिड़ा सियासी घमासान

May 8, 2026

लूट की घटना से खुला पूरा मामला

पूरा मामला 16 फरवरी को सामने आया था। श्याम नगर चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने यशोदा नगर के वासिद और अरशद से 24 लाख रुपये लूट लिए थे। दोनों युवक महफूज आलम के लिए काम करते थे।

जब पुलिस ने जांच शुरू की और लूट की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया, तब मामला सीधे महफूज और उसके बैंक खातों तक पहुंच गया। जांच में सामने आया कि करीब ढाई साल के अंदर 1600 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था।

कोलकाता भाग गया था आरोपी

पुलिस पूछताछ के लिए दबाव बढ़ा तो महफूज फरार हो गया। वह अपनी ससुराल कोलकाता पहुंच गया, जहां उसे एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की मदद मिली। पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हालात बदलने पर महफूज ने खुद को बचाने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया।

बताया जा रहा है कि एक मुखबिर के भरोसे पर वह कानपुर वापस आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बेरोजगार और मजदूरों के नाम पर करोड़ों का खेल

जांच में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। जाजमऊ की रहने वाली आरती मजदूरी कर अपना घर चलाती हैं। उनके नाम पर “आरती इंटरप्राइजेज” बनाकर करीब 100 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।

इसी तरह शहनवाज के नाम पर “राजा इंटरप्राइजेज” के जरिए 64.44 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। काशिफ और अल्फिशा के नाम पर बनी फर्मों से भी करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाया गया।

कबाड़ी का काम करने वाले अजय शुक्ला के दस्तावेज लेकर “मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज” बनाई गई, जिससे करीब 21 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। वहीं पेंटर निखिल कुमार के नाम पर “रवि इंटरप्राइजेज” बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया।

लोगों को नहीं थी कोई जानकारी

सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि जिन लोगों के नाम पर खाते और कंपनियां बनाई गईं, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। जब पुलिस उनके पास पहुंची, तो उनकी आर्थिक हालत देखकर अधिकारी भी चौंक गए।

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जी कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Tags: Fake Bank Account ScamKanpur Fraud CaseNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh NCRB Crime Report

जीरो टॉलरेंस का असर, राष्ट्रीय औसत से कम अपराध दर, क्राइम कंट्रोल के दावे पर NCRB ने लगाई मोहर

by SYED BUSHRA
May 8, 2026

UP Crime Control Report:देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में अपराध दर कई राज्यों...

TVK Government Formation Crisis

Tamil Nadu: सबसे बड़ी पार्टी पर बहुमत से दूर टीवीके, सरकार गठन को लेकर छिड़ा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
May 8, 2026

Tamil Nadu Government Formation Battle :तमिलनाडु में चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीवीके के सामने सरकार बनाने की...

: Saharsa School Mid Day Meal Incident

Mid-Day Meal में मिला मरे हुए सांप का बच्चा, बच्चों की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
May 8, 2026

Bihar School Mid-Day Meal Incident:बिहार के सहरसा जिले में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों...

Bengal Politics: टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता के बदले सुर, शुभेंदु अधिकारी से मांगी माफी, करी बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ

Bengal Politics: टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता के बदले सुर, शुभेंदु अधिकारी से मांगी माफी, करी बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Riju Dutta Apology Video: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीएमसी प्रवक्ता रिजु...

Operation Sindoor Success

Bihar New Cabinet: विकास का नया दौर शुरू, सम्राट चौधरी सरकार का हुआ गठन, सहयोगी दलों सहित 32 को मिली जगह

by SYED BUSHRA
May 7, 2026

Bihar New Cabinet 2026: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist