बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत, फिर खुला अटके पैसे वापसी का रास्ता

सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में फंसे निवेशकों के लिए राहत की खबर है। रिफंड पोर्टल दोबारा शुरू हो गया है। करीब 20 लाख लंबित दावों की जांच अब तेजी से होगी।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on Twitter

सहारा समूह की सहकारी समितियों में पैसा फंसने वाले निवेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल को दोबारा चालू कर दिया है। पोर्टल के फिर से लाइव होने के बाद करीब 20 लाख लंबित दावों की स्क्रूटनी तेज होने की उम्मीद है। इससे पात्र निवेशकों को उनका अटका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। सहकारिता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 42 लाख जमाकर्ताओं को कुल 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं।

चार समितियां शामिल

सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत जुलाई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सहारा समूह की सहकारी समितियों में जमा रकम रखने वाले वास्तविक और पात्र जमाकर्ताओं की पहचान करके उन्हें पैसा लौटाना है। रिफंड की रकम निवेशकों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए भेजी जाती है। इस व्यवस्था के तहत सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी के पात्र जमाकर्ताओं के दावों पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्यों रुकी रफ्तार

रिफंड की प्रक्रिया के बीच कई तकनीकी और प्रशासनिक परेशानियां सामने आई थीं। समितियों के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर लाइसेंस और कंप्यूटर सिस्टम के रखरखाव से जुड़ी दिक्कतों के साथ प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी भी बताई गई। इसके अलावा नवंबर 2025 में कुछ बाहरी विवादों के चलते समितियों के परिसरों को सील किए जाने से पुराने रिकॉर्ड का मिलान प्रभावित हुआ। सहकारिता मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद सीलिंग और सिस्टम से जुड़ी प्रशासनिक बाधाओं को दूर कराया गया, जिसके बाद पोर्टल को फिर से शुरू किया गया है।

जांच पूरी ऑनलाइन

निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि रिफंड के लिए उन्हें किसी सरकारी या समिति कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन के बाद जमाकर्ता की जानकारी का सत्यापन किया जाता है। इसमें नाम, सदस्यता संख्या, जमा रसीद या प्रमाणपत्र और बैंक खाते की जानकारी समिति के मूल डेटाबेस से मिलाई जाती है। दस्तावेज और रिकॉर्ड सही पाए जाने पर पात्र राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

फर्जी एजेंटों से बचें

सरकार ने निवेशकों को फर्जी वेबसाइटों, दलालों और अनधिकृत एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। नया दावा केवल आधिकारिक CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए ही दर्ज करना चाहिए। अगर पहले किए गए आवेदन में तकनीकी कमी या डेटा मिसमैच की वजह से समस्या आई थी, तो उसे सुधारने के लिए री-सबमिशन पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है। निवेशकों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी या पैसे साझा करने से बचना चाहिए।

Tags: CRCS RefundSahara Refund
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In