शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather Update: दिल्ली में ठंक का प्रकोप, यूपी-बिहार में शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली में तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को यूपी के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मुजफ्फरनगर में 13.4 डिग्री के साथ सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया, वहीं बुलंदशहर में रात का तापमान 6 डिग्री तक गिर गया।

by Gulshan
दिसम्बर 31, 2024
in Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

सितम्बर 21, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

Weather Update : दिल्ली और उत्तर भारत में इस समय भीषण ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट ने लोगों को सर्दी का तीव्र अहसास दिला दिया है। दिल्ली में लोग अब सूर्य की हल्की सी किरण के लिए तरस रहे हैं, क्योंकि दिनभर की शीतलहर और आसमान में घने बादलों ने मौसम को और सर्द बना दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड में और इजाफा हुआ है।

नए साल के पहले दिनों में भी उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की चपेट में रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी ने बर्फीली हवाओं के साथ ठंड को और बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में लोग शीतलहर के कारण कंपकपाते दिखाई दे रहे हैं। मैदानों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जिससे सोमवार को यूपी के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा।

मुजफ्फरनगर में 13.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि रात का तापमान बुलंदशहर में 6 डिग्री तक गिर गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर के रैन बसेरे में ठंड के कारण एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही सर्द रहेगा, और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में ठंड का प्रकोप

दिल्ली में नए साल के एक दिन पहले ठंड का प्रकोप बढ़ने लगेगा। आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा, सुबह और शाम को घना कोहरा परेशान कर सकता है, जबकि बाकी दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा। आपको बता दें, 2 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री तक बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश कड़कड़ाती ठंड

उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से धूप दिखाई नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें : हार के बाद CM योगी कैसे बने जीत की गारंटी, 2024 में ही ‘महाराज जी’ ने बदली राजनीति की ‘ABCD’

राजस्थान में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक राज्य के कई हिस्सों में घना और बहुत घना कोहरा छा सकता है। शीतलहर का असर 1 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते नए साल के पहले दिन भी राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन

बिहार में नए साल के पहले दिन ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। आज भी कई जिलों में ठंड से लोग कांपते नजर आ सकते हैं।

Tags: weather update
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
Suchir Balaji

बाथरूम में खून के धब्बे, अपार्टमेंट में तोड़फोड़ अमेरिका में AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की मौत पर FBI जांच की मांग

UP Ration Card: नए साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, राशन के साथ मिलेगा फ्री गिफ्ट

UP Ration Card: नए साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, राशन के साथ मिलेगा फ्री गिफ्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In