गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कहीं बाढ़ जैसे हालात हैं तो कहीं लैंडस्लाइड का खतरा। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

by Mayank Yadav
अगस्त 1, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR Rain: देश में अगस्त महीने की शुरुआत भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के साथ हुई है। Delhi NCR में झमाझम बारिश ने जहां सुबह से ही जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। कई जगह जलभराव, ट्रैफिक जाम, लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसी स्थितियों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है। वहीं कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं देश के प्रमुख राज्यों में आज मौसम का हाल और कहां किस तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं।

Delhi NCR में बारिश से सड़कें बनी तालाब

दिल्ली-NCR में बीते 8 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने उमस को कम जरूर किया है, लेकिन लोगों को स्कूल, कॉलेज और ऑफिस पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। Delhi NCR सफदरजंग स्टेशन पर जुलाई में औसत से 9% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

RELATED NEWS

Delhi NCR CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

अगस्त 29, 2026
Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

अगस्त 6, 2026

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी और पश्चिमी यूपी के आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सहारनपुर, शामली, मेरठ, मथुरा, आगरा, मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी दी है। प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और बारिश के कारण सतर्क रहने को कहा गया है।

बिहार में नदियां उफान पर, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना, गया समेत दक्षिण बिहार के जिलों में तेज बारिश हो रही है। खगड़िया, जमुई, गया, औरंगाबाद जैसे जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना है। राज्य में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 5 अगस्त तक भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा, यात्रा रोकी गई

हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड में भी लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण केदारनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है। रुद्रप्रयाग में रास्ता बंद हो गया है और SDRF/NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी हाल बेहाल, फौज ने संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश के शिवपुरी और गुना में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सेना ने 2,900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। ग्वालियर, दतिया, नीमच जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। राजस्थान के कोटा, टोंक, जयपुर और अजमेर में जलभराव की स्थिति बन सकती है। राजधानी जयपुर में तापमान 30 डिग्री के आसपास है और शाम तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।

देश भर में इस समय मानसून अपनी पूरी ताकत में है। कई राज्यों में बारिश राहत के बजाय आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जानिए कौन हैं यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल… क्यों पीएम मोदी और सीएम की बने पहली पंसद

Tags: Delhi NCR
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi NCR CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी...

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025

Delhi NCR earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह 9:04 बजे अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Delhi NCR

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
जून 22, 2025

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ...

Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, धूल भरी आंधी और बारिश.. IMD की चेतावनी जारी

by Akhand Pratap Singh
मई 31, 2025

Delhi NCR Weather: शनिवार शाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में मौसम ने...

Next Post
Rakhi Muhurat 20

Raksha Bandhan 2025: भद्रा और राहुकाल में राखी बांधना क्यों माना जाता है अशुभ जानिए इसके पीछे की क्या है धार्मिक वजह

Bulandshahr

हिंसा के 6 साल बाद इंसाफ: बुलंदशहर स्याना कांड में 38 दोषियों को आज मिलेगी सजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In