शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather forecast : 15 अगस्त पर दिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज,जानें अगले हफ्ते का पूरा पूर्वानुमान

दिल्ली में 20 अगस्त तक बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। स्वतंत्रता दिवस पर हल्की वर्षा, धूप-छांव और सामान्य से कम तापमान रहेगा। वायु गुणवत्ता फिलहाल बेहतर रहेगी।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025
in मौसम
Delhi Weather Forecast 15 August
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Weather दिल्ली में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और बृहस्पतिवार को तेज वर्षा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन के अधिकांश समय धूप की कमी रहेगी। सुबह से दोपहर के बीच एक-दो दौर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यह बारिश राजधानी की गर्मी से राहत दिलाएगी और तापमान को सामान्य से नीचे बनाए रखेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर हल्की वर्षा और धूप-छांव का साथ

शुक्रवार, 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में भी मौसम का खास मिजाज देखने को मिल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, इस दिन हल्की वर्षा होने के आसार हैं, लेकिन इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं होगी। सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार और शाम से रात के बीच भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा और कुछ-कुछ समय के लिए धूप भी झलक दिखा सकती है।

RELATED NEWS

Delhi NCR Rain Alert

UP Weather Update:यूपी में 1अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश के आसार

जुलाई 29, 2026
Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

जुलाई 28, 2026

बुधवार को नहीं हुई वर्षा, पर रहा मिला जुला मिजाज

बुधवार को दिल्ली का मौसम मिला-जुला रहा। दिनभर कभी बादल छाए तो कभी धूप निकलती रही। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन किसी भी इलाके में वर्षा दर्ज नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर सुबह 91 प्रतिशत और शाम को 60 प्रतिशत तक दर्ज किया गया, जिससे हल्की उमस महसूस हुई।

20 अगस्त तक हर दिन हल्की बारिश के आसार

IMD के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अगस्त तक राजधानी में प्रतिदिन हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि, यदि धूप तेज निकली तो उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

वायु गुणवत्ता फिलहाल बेहतर

मौसम में बदलाव का असर दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पर भी साफ दिख रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 120 रहा, जिसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम स्तर पर बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदूषण स्तर में किसी बड़ी वृद्धि की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

Tags: delhi weatherIMD Forecast
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi NCR Rain Alert

UP Weather Update:यूपी में 1अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे...

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Heavy Rain: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो...

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update :बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से बदलेगा मौसम, 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

by SYED BUSHRA
जुलाई 26, 2026

UP Weather Update :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी...

Uttar Pradesh Heavy Rain Alert

यूपी में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 26 जुलाई से सक्रिय होने का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

UP Monsoon Update:उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मानसून के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन बुधवार को...

UP Weather Update

UP Weather Update: हल्की बारिश और चक्रवाती हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में हुई हल्की बारिश और चक्रवाती हवाओं के असर से...

Next Post
Pooja Pal Pal

जब किसी ने नहीं सुनी, तब सीएम योगी ने सुनी: सपा विधायक पूजा पाल ने अतीक अहमद पर हुई कार्रवाई की सराहना की

UP-Uttarakhand

UP-Uttarakhand के पुलिस कर्मियों को मिलेगा Independence Day 2025 पर गैलेंट्री और प्रेसिडेंट मेडल, जारी हुई पूरी सूची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist