Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Uttar Pradesh Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में IMD ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 22 जिलों में ऑरेंज और अन्य में येलो अलर्ट है। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 30, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh Weather
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Weather:उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। तराई बेल्ट से लेकर पश्चिमी यूपी तक हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहने की आशंका जताई गई है।

22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, विजिबिलिटी बेहद कम

IMD ने जिन 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहां बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों में कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।
इन इलाकों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

RELATED NEWS

UP Weather

UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने दिखाए तेवर ,लखनऊ और कानपुर में चढ़ा पारा, रातें रहेंगी सुहानी

February 27, 2026
UP Weather

Weather update:फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ,रजाई कंबल समेटें हल्के कपड़ों की तरफ करें रुख

February 26, 2026

बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, झांसी सहित पूर्वांचल, मध्य और बुंदेलखंड के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

प्रशासन की चेतावनी, हाईवे पर सतर्कता जरूरी

कोहरे की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों से हाईवे पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

ट्रेन और फ्लाइट पर पड़ सकता है असर

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते लखनऊ, कानपुर और नोएडा से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यमुना एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

कब तक रहेगा कोहरे का असर?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Tags: IMD Fog Alertuttar pradesh weather
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather

UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने दिखाए तेवर ,लखनऊ और कानपुर में चढ़ा पारा, रातें रहेंगी सुहानी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम फिलहाल साफ और शुष्क बना हुआ है। दिन के समय...

UP Weather

Weather update:फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ,रजाई कंबल समेटें हल्के कपड़ों की तरफ करें रुख

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UP Weather February Heat:उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...

UP Weather

Weather update: यूपी में मौसम ने ली करवट, तेज धूप से हुई सर्दी की विदाई, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 23, 2026

UP Weather Update February 2026:उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सुबह से ही आसमान साफ...

Uttar Pradesh weather update

Uttar Pradesh weather : यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज ,धूप के बाद बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

by SYED BUSHRA
January 21, 2026

Uttar Pradesh weather update:पिछले तीन–चार दिनों से प्रदेश को शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिली है। बुधवार को राजधानी...

UP Weather Update October Rain

Weather update : UP में बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का असर,मौसम हुआ सुहावना,गिरेगा तापमान जल्द बढ़ेगी ठंड

by SYED BUSHRA
October 28, 2025

UP Weather Update:बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों पर बने संयुक्त प्रभाव से उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया...

Next Post
PT Usha husband V Srinivasan death

पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत नेताओं ने जताया गहरा शोक

Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist