मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh weather : यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज ,धूप के बाद बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

प्रदेश में शीतलहर व कोहरे से राहत जारी है। गुरुवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की-मध्यम बारिश होगी। 25 जनवरी तक वर्षा, तापमान में गिरावट, 26 से मौसम साफ रहने की संभावना बनी।

by SYED BUSHRA
जनवरी 21, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh weather update
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh weather update:पिछले तीन–चार दिनों से प्रदेश को शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिली है। बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में धूप खिली, जिससे दिन और रात के तापमान में स्थिरता देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हो रही है।

गुरुवार रात से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। इसके असर से लखनऊ और आसपास के इलाकों सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वर्षा का यह सिलसिला 25 जनवरी तक जारी रह सकता है।

RELATED NEWS

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

सितम्बर 8, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितम्बर 6, 2026

बारिश से गिरेगा पारा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बारिश के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में बदलाव और आसमान साफ होने से पश्चिमी एवं मध्यवर्ती जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट पहले ही दर्ज की गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के साथ अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, उन्नाव, अमेठी, कानपुर, सीतापुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल और आसपास के क्षेत्रों में भी बरसात के आसार जताए गए हैं।

26 जनवरी से मौसम साफ

मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 जनवरी को बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है, जबकि 25 जनवरी को मौसम शुष्क होने लगेगा। इसके चलते रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि संभव है। 26 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा और अगले सप्ताह से दिन व रात का तापमान सामान्य रहने की पूरी संभावना है।

Tags: rain forecastuttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। रविवार को प्रदेश...

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

 UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद...

Lucknow Heavy Rain

Rain Alert: लखनऊ में 10 फीट सड़क धंसी, बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक; KGMU में पेड़-दीवार गिरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Lucknow Heavy Rain:लखनऊ में भारी बारिश के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इससे...

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Next Post
Noida Authority

Noida Authority में बड़े बदलाव की आहट: क्या फिर एक होगा सीईओ और चेयरमैन का पद?

UP Census

यूपी जनगणना: बाधा डालने पर होगी 3 साल की जेल, सरकार ने जारी की सख्त अधिसूचना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In