• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Delhi में अगले 5 दिन तक झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और पहाड़ों में भी मचेगा मानसून का कहर

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन भारी बारिश से प्रभावित रहेंगे। दिल्ली, यूपी, बिहार, पहाड़ों और दक्षिण भारत में झमाझम बरसात की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

by Mayank Yadav
July 23, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
0
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Rain: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आगामी सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार Delhi समेत उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में 28 जुलाई तक बादलों का डेरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं यूपी-बिहार में भी मेघ गर्जना के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक अगले कुछ दिन भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।

Delhi में बादलों का डेरा, बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी Delhi में आज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 जुलाई तक राजधानी में रुक-रुक कर वर्षा जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश के चलते गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन उमस परेशान कर सकती है।

Related posts

Independence Day

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान – अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

August 15, 2025
 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025

यूपी-बिहार में भीगेंगे कई जिले

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है। वहीं बिहार में थोड़ी सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

पहाड़ों में अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 26 से 28 जुलाई तक हिमाचल में झमाझम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 28 जुलाई तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर में भी 24 जुलाई तक अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा की संभावना बनी हुई है, जिससे पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और सड़क बंद होने की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बरसात

दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 6-7 दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। गोवा, कोंकण, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत के मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जगदीश धनकड़ ने अपने पद से किया रिजाइन, जानें कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति और कैसे होगा चुनाव

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देकर चर्चा में आए धनखड़, उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन और सुविधाएं

Next Post

तमंचा लेकर दिल्ली जा रहे थे भैयाजी, गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ी नींद, रिवॉल्वर मिलने से मचा हड़कंप

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Gorakhpur

तमंचा लेकर दिल्ली जा रहे थे भैयाजी, गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ी नींद, रिवॉल्वर मिलने से मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version