Wednesday, April 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

यूपी में गर्मी का प्रकोप तेज, कई जिले 40°C के पार, बांदा सबसे गर्म, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में और गर्मी बढ़ने तथा लू चलने की चेतावनी जारी की है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 16, 2026
in मौसम
UP weather heatwave alert 2026
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Heatwave 2026:उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही आसमान साफ रहता है और जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, गर्मी और अधिक तीखी हो जाती है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को भी प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। सभी जिले ग्रीन जोन में हैं, लेकिन 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

RELATED NEWS

UP weather heatwave alert 2026

Weather update:पछुआ हवाएं धीमी, गर्मी तेज,प्रदेश के कई शहरों में लू जैसे हालात, पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार

April 13, 2026
weather update:

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का कहर : आंधी-बारिश में 13 की मौत, फसलों और यातायात पर भारी असर, किस जिले का टूटा रिकॉर्ड

April 6, 2026

लखनऊ, नोएडा और आगरा में बढ़ी तपिश

राजधानी लखनऊ में भी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
वहीं आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और दिनभर तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा।

बांदा बना सबसे गर्म जिला

बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है।
पूर्वांचल के आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती, मिर्जापुर और बलिया में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Tags: heatwave alertuttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP weather heatwave alert 2026

Weather update:पछुआ हवाएं धीमी, गर्मी तेज,प्रदेश के कई शहरों में लू जैसे हालात, पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार

by SYED BUSHRA
April 13, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों...

weather update:

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का कहर : आंधी-बारिश में 13 की मौत, फसलों और यातायात पर भारी असर, किस जिले का टूटा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
April 6, 2026

Weather update:उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यह विक्षोभ आगे बढ़ने...

weather update:

Weather Alert: यूपी में गरज-चमक और ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब से बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
April 3, 2026

UP Weather Alert Western Disturbance: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग...

Kanpur Lucknow weather update

Kanpur-Lucknow Weather Update: बारिश और हवा से बदला मौसम का मिजाज, मार्च की तेज गर्मी के बाद अप्रैल लाया राहत

by Kirtika Tyagi
April 2, 2026

Kanpur Lucknow Weather Update:मार्च के आखिरी दिनों में जहां गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई थी, वहीं महीने के अंतिम...

Weather Update

Weather Update: यूपी में मौसम का लगातार बदलता खेल, बारिश, बादल, धूप के बीच तापमान में गिरावट

by SYED BUSHRA
March 24, 2026

Weather Update:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist