Monday, November 9, 2026 9:59 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मौसम » यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी घोषित की है।

by SYED BUSHRA
25/09/2026
UP School Closed Due to Heavy Rain

UP School Closed Due to Heavy Rain:उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर समेत कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में 12वीं तक स्कूल बंद

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 26 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। प्रशासन ने मौसम की स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

अभिभावकों को भी खराब मौसम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED NEWS

UP Weather Today

UP Weather:नवंबर की शुरुआत में बदला यूपी का मौसम, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, लखनऊ में गिरा पारा

November 4, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026

प्रयागराज में रेड अलर्ट के बाद छुट्टी

प्रयागराज में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।

लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन ने बच्चों को स्कूल आने से रोकने का निर्णय लिया है।

कानपुर में भी स्कूल बंद

कानपुर में भी भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालात के अनुसार आगे भी स्कूलों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बारिश से पैदा हुए हालात को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और अन्य नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश और बिजली कड़कने के दौरान जब तक बेहद जरूरी न हो, घर से बाहर निकलने से बचें।

लोगों को नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अयोध्या में पहले ही घोषित थी छुट्टी

अयोध्या में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को ही स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया था। यहां नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन स्कूल बंद करने का फैसला ले सकता है।

Related Posts

UP Weather Today

UP Weather:नवंबर की शुरुआत में बदला यूपी का मौसम, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, लखनऊ में गिरा पारा

November 4, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

September 24, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

September 19, 2026
UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

September 8, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

September 6, 2026
harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

September 4, 2026
Lucknow Heavy Rain

Rain Alert: लखनऊ में 10 फीट सड़क धंसी, बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक; KGMU में पेड़-दीवार गिरी

September 2, 2026
UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

August 26, 2026
UP Weather Update

UP Weather: 23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 17, 2026
Next Post
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Beach Cleaning: गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर चलाया सफाई अभियान,कूड़े की सफाई करते दिखे अजय देवगन

Beach Cleaning: गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर चलाया सफाई अभियान,कूड़े की सफाई करते दिखे अजय देवगन

POPULAR POST

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Yam Deep Daan on Dhanteras

Dhanteras2026:धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

November 5, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026
UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
Virat Kohli :सुनील गावस्कर ने बताया विराट के शतक के लिए टीम को कैसी करनी चाहिए बल्लेबाजी?  उठा बड़ा सवाल

Virat Kohli :सुनील गावस्कर ने बताया विराट के शतक के लिए टीम को कैसी करनी चाहिए बल्लेबाजी? उठा बड़ा सवाल

November 8, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत! एक की हालत गंभीर

November 9, 2026

LATEST

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026
Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत! एक की हालत गंभीर

November 9, 2026
Bhai Dooj 2026 Date

Bhai Dooj 2026 Date: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India